Bihar Election 2025: राहुल गांधी ने फिर लगाया वोट चोरी का आरोप, Gen Z से बोले- जनमत छीन लिया गया

Bihar Election 2025: 6 नवंबर को फर्स्ट फेज की वोटिंग के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर बिहार में वोट चोरी का आरोप लगाया. सोशल मीडिया के जरिये पोस्ट शेयर कर देश के Gen Z से उन्होंने कहा, पूरे राज्य का जनमत छीन लिया गया.

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव को लेकर सियासी पारा पूरी तरह से चढ़ा है. ऐसे में 6 नवंबर को पहले चरण का मतदान संपन्न हुआ. इस बीच एक बार फिर वोट चोरी का आरोप कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लगाया. दरअसल, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स के जरिये फर्स्ट फेज की वोटिंग के बाद एक पोस्ट शेयर किया. इस पोस्ट में उन्होंने देश के युवाओं से बड़ी बात कही.

Gen Z से क्या बोले राहुल गांधी?

राहुल गांधी ने लिखा, ‘भारत के मेरे युवा और Gen Z साथियों, कल ही मैंने सबूतों के साथ साबित किया था कि कैसे हरियाणा में वोट चोरी के ज़रिए सरकार चोरी की गई और एक पूरे राज्य का जनमत छीन लिया गया. कुछ दिनों पहले बिहार में मैंने ‘वोटर अधिकार यात्रा’ भी की थी, ताकि जनता को SIR के माध्यम से बड़े पैमाने पर मतदाता सूची में हो रही हेराफेरी के बारे में जागरूक किया जा सके.’

ऐसी सरकार कभी युवाओं के हित में काम नहीं करती…

आगे राहुल गांधी ने यह भी लिखा, ‘बिहार के कोने-कोने से आ रही खबरें और वीडियो वोट चोरी के सबूतों की कड़ी को और मज़बूत कर रहे हैं. पहले ही लाखों मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए थे, अब मतदान केंद्रों पर भी लोगों को वोट देने से रोका जा रहा है. BJP के कई नेता और कार्यकर्ता, जिन्होंने दूसरे प्रदेशों के चुनावों में वोट डाला था, आज बिहार में भी वोट दे रहे हैं. याद रखिए, जो सरकार वोट चोरी से बनती है, वो कभी युवाओं, Gen Z और आम जनता के हित में काम नहीं करती.’

तीन लोगों पर लगाया लोकतंत्र की हत्या का आरोप

इसके अलावा अपने पोस्ट में राहुल गांधी ने लोकतंत्र की हत्या का आरोप तीन लोगों पर लगाया. राहुल गांधी ने लिखा, ‘जान लीजिए, आपके लोकतंत्र की इस हत्या के मुख्य जिम्मेदार ज्ञानेश कुमार, सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी हैं. ये चुनाव आयोग के शीर्ष अधिकारी हैं, मगर यही संविधान और लोकतंत्र के साथ सबसे बड़ा खिलवाड़ कर रहे हैं. जिन्हें बनाया गया था मताधिकार का पहरेदार, वही बन गए हैं आपके भविष्य की चोरी में साझेदार.’ इस तरह से राहुल गांधी ने बड़ा आरोप लगाया.

Also Read: Bihar Chunav 2025: बिहार के दो जिलों में पीएम मोदी की रैली, पप्पू यादव के पूर्णिया में अमित शाह करेंगे रोड शो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >