Bihar Election 2025: बिहार के इस पूर्व सांसद के परिवार की लगी लॉटरी, बेटा-भाई और भतीजा तीनों चुनावी मैदान में

Bihar Election 2025: जहानाबाद के पूर्व सांसद अरुण कुमार के परिवार की लॉटरी लग गई. अरुण कुमार के बेटे ऋतुराज, भाई अनिल कुमार और भतीजे रोमित कुमार को टिकट दिया गया है. भाई अनिल कुमार तो चार बार से विधायक रहे हैं और अभी भी वे टिकारी सीट से विधायक हैं.

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए हो या फिर महागठबंधन, सीटों के बंटवारे को लेकर जमकर माथापच्ची हुई. लेकिन, इस बीच जहानाबाद के पूर्व सांसद अरुण कुमार को बड़ा फायदा हुआ. यूं कहें तो उनके परिवार की लॉटरी ही लग गई. दरअसल, पूर्व सांसद अरुण कुमार के परिवार से तीन लोगों को टिकट दिया गया.

बेटा, भाई और भतीजे को मिला टिकट

अरुण कुमार के बेटे ऋतुराज, भाई अनिल कुमार और भतीजे रोमित कुमार को टिकट दिया गया है. ऋतुराज कुमार को नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू से टिकट दिया गया. ऋतुराज जहानाबाद जिले की घोसी सीट से चुनाव लड़ेंगे. अरुण कुमार के भाई अनिल कुमार को हम पार्टी से टिकट दिया गया. वे टिकारी सीट से चुनाव लड़ेंगे. मालूम हो, अनिल कुमार चार बार से विधायक रहे हैं. इसके अलावा अरुण कुमार के भतीजे रोमित कुमार को भी मांझी की पार्टी हम से ही टिकट दिया गया. रोमित कुमार अतरी सीट से चुनाव लड़ेंगे.

चार बार विधायक रहे हैं अनिल कुमार

इस तरह से जहानाबाद की तीन सीटों के प्रत्याशी एक ही परिवार से हैं. दरअसल, अरुण कुमार खुद एक बार जेडीयू और दूसरी बार उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी) से सांसद रहे हैं. इसके अलावा उनके भाई अनिल कुमार की बात करें तो, 2005 में वो कोंच सीट से फरवरी में लोजपा और अक्टूबर में जेडीयू से जीते थे. इसके बाद टिकारी का पहला चुनाव परिसीमन के बाद 2010 में हुआ था, इस चुनाव में भी वे जीतें. 2015 का चुनाव वे हार गये थे. लेकिन, 2020 के चुनाव में फिर उनकी वापसी हुई और हम के टिकट पर टिकारी सीट पर जीत हासिल की.

बेटा पहली बार चुनाव में, भतीजे ने भी किया नामांकन

जानकारी के मुताबिक, अरुण कुमार के बेटे ऋतुराज का यह पहला चुनाव होगा. इसके अलावा भतीजे रोमित कुमार की बात करें तो, हम पार्टी के सांसद प्रतिनिधि और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी हैं. अतरी सीट से रोमित ने नामांकन दाखिल किया है. इस तरह से तीनों के चुनाव में उतरने के बाद चर्चा तेज हो गई है. जीत को लेकर भी कयासों का सिलसिला शुरू हो गया है.

Also Read: चिराग के 17 उम्मीदवार को राजद, 4 को लेफ्ट और 2 को कांग्रेस उम्मीदवार देंगे टक्कर, देखिये सीटों के नाम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >