Bihar Election 2025 : छठ बाद दिग्गजों से गुलजार होगा बिहार, पीएम मोदी, राहुल, प्रियंका, खरगे सब करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां

Bihar Election 2025 : छठ महापर्व के कारण राजनीतिक गतिविधियां थोड़ी धीमी पड़ गई है. लेकिन छठ के बाद बिहार दिग्गजों से गुलजार होने वाला है. पीएम नरेंद्र मोदी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के अलावा अन्य दिग्गज ताबड़तोड़ सभाएं करने वाले हैं.

Bihar Election 2025 : बिहार में 29 अक्टूबर के बाद ताबड़तोड़ दिग्गजों का जमावड़ा लगने वाला है. अभी छठ महापर्व को लेकर कहीं ना कहीं राजनीतिक हलचलें थोड़ी धीमी पड़ गई है. हालांकि, चुनावी प्रचार राजनीतिक दलों की तरफ से पर्व के बीच भी जारी है. लेकिन इसका उतना असर नहीं देखा जा रहा. ऐसे में 28 अक्टूबर को छठ पूजा की समाप्ति हो जायेगी. जिसके बाद एक बार फिर सियासी पारा चढ़ेगा.

30 अक्टूबर को बिहार आयेंगे पीएम मोदी

29 अक्टूबर के बाद चुनावी शोर तेज होने की पूरी संभावना जताई जा रही है. एनडीए हो या फिर महागठबंधन दोनों गठबंधनों के शीर्ष नेतृत्व की मौजूदगी बिहार में देखने के लिये मिलेगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तो 30 अक्टूबर को ही बिहार आने वाले हैं. जिसकी तैयारियों पार्टी की तरफ से जोर-शोर से की जा रही है. इसके बाद नवंबर महीने में भी पीएम मोदी का बिहार दौरा होगा.

खरगे-राहुल-प्रियंका का भी होगा बिहार दौरा

जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी का भी बिहार दौरा होगा. इनकी ताबड़तोड़ जनसभाएं होने वाली है. इनके अलावा नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव तो लगातार चुनावी प्रचार में जुटे हुए हैं और महागठबंधन के प्रत्याशियों के लिये समर्थन मांग रहे हैं. साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी जनता के बीच सभाएं करते हुए दिखेंगे. साथ ही जनसुराज की तरफ से कल यानी कि 28 अक्टूबर से चुनावी प्रचार-प्रसार शुरू किया जायेगा.

चुनावी प्रचार के लिये काफी कम समय

मालूम हो, 6 नवंबर को पहले चरण का मतदान होगा. इसके लिये 4 नवंबर की शाम से ही चुनाव प्रचार बंद हो जायेगा. चुनावी प्रचार को शोर नहीं सुनाई देगा. इसके बाद दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा, जिसके लिये प्रचार-प्रसार 9 नवंबर को बंद हो जायेगा. ऐसे में देखा जा सकता है कि राजनीतिक नेताओं के पास जनसभाएं करने और लोगों से वोट के लिये समर्थन मांगने को लेकर ज्यादा समय नहीं बच गया है. ऐसी स्थिति में छठ के तुरंत बाद ही राजनीतिक हलचलें तेज होने वाली है.

Also Read: Bihar Election 2025 : एनडीए या महागठबंधन किसने महिलाओं पर ज्यादा जताया भरोसा? जानिये ये आंकड़े

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >