Bihar Election Result 2025 Video: BJP की महिला कार्यकर्ताओं ने मचा दिया गर्दा, ढोलक बजाकर उड़ाया गुलाल, खूब किया डांस

Bihar Election Result 2025 Video: बिहार चुनाव को लेकर वोटों की गिनती जारी है. इस बीच रुझानों को देखते हुए बीजेपी ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है. दरअसल, बीजेपी की कई महिला कार्यकर्ताओं का खुशियां मनाते हुए वीडियो वायरल हो रहा है. ढोलक बजाकर वे जमकर डांस कर रही हैं.

Bihar Election Result 2025 Video: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर काउंटिंग जारी है. लेकिन रुझानों में एनडीए आगे बढ़ रहा है. इस बीच बीजेपी की महिला कार्यकर्ताओं का जोश खूब देखने के लिये मिल रहा. दरअसल, एक वीडियो बड़े तेजी से वायरल हो रहा, जिसमें देखा जा सकता है कि महिला कार्यकर्ता ढोलक बजाकर खूब डांस कर रही हैं. एक-दूसरे को गुलाल लगा रही और इसके साथ ही मिठाई खिलाकर बधाइयां दे रही हैं.

पीएम मोदी और सीएम नीतीश के लगे नारे

वायरल हो रहे वीडियो में देखा गया कि इस दौरान बीजेपी के एक कार्यकर्ता ने शंख बजाई. इसके साथ ही महिलाओं ने जमकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पर नारे लगाये. इस तरह से एनडीए की बढ़त को देखते हुए पटना में एनडीए के घटक दलों के बीच जश्न का माहौल है. खासकर बीजेपी की महिला कार्यकर्ताओं ने तो पूरा रंग ही जमा दिया.

6 और 11 नवंबर को हुई थी वोटिंग

मालूम हो, 6 नवंबर को पहले और 11 नवंबर को दूसरे चरण की वोटिंग हुई थी. जिसके बाद से एनडीए और महागठबंधन दोनों की तरफ से जीत के दावे किये जा रहे थे. हालांकि, आज 14 नवंबर को आखिरकार रिजल्ट घोषित कर दिया जायेगा. इस बीच एनडीए की तरफ से कई तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं.

Also Read: Bihar Election Result 2025: काउंटिंग के बीच मैथिली ठाकुर की आई पहली प्रतिक्रिया, बोली- यह एक सपने जैसा है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >