Bihar Chunav Result: वोट शेयर में RJD सबसे बड़ी पार्टी, BJP का 1.34% और JDU का 3.86% मत बढ़ा, देखिये कैसा रहा कांग्रेस का हाल

Bihar Chunav Result: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में तेजस्वी यादव की पार्टी राजद को सबसे अधिक वोट मिले. इस बार पार्टी ने सबसे ज्यादा सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे. आइए देखते हैं कि किस पार्टी को कितने प्रतिशत वोट मिले.

Bihar Chunav Result: बिहार विधानसभा चुनाव में राजद सबसे अधिक वोट शेयर वाली पार्टी है. राजद का कुल 23 फीसदी वोट शेयर है. 2020 के चुनाव में 0.11 फीसदी राजद के वोट शेयर में कमी आयी है. इस बार भाजपा के वोट शेयर में 1.34 फीसदी का इजाफा हुआ है, जबकि जदयू के वोट शेयर में 3.86 फीसदी का उछाल आया है.

कांग्रेस का वोट शेयर बीते चुनाव से 1.13 प्रतिशत गिर गया है. माले का वोट शेयर भी 0.32 फीसदी गिर गया है. चिराग पासवान की लोजपा बीते चुनाव में सौ से अधिक सीटों पर लड़ी था, इस बार 28 सीटों पर ही प्रत्याशी थे. इस कारण उनका वोट शेयर 5.66 से घटकर 4.97 हो गया है.

अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने के कारण राजद का वोट शेयर अधिक

राजद ने इस बार 143 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे. राजद को कुल 23% वोट हासिल हुए हैं. वोट शेयर के हिसाब से राजद सभी पार्टियों से आगे है. ये आंकड़ा दूसरी पार्टियों से इस कारण अधिक है कि राजद अन्य प्रमुख दलों की तुलना में सबसे अधिक सीटों पर चुनाव लड़ा था. 2020 में राजद को 23.11% मत मिले थे. बीते चुनाव की अपेक्षा इस साल राजद को लगभग 0.11 फीसदी कम वोट मिले हैं. मत प्रतिशत 0.11 फीसदी कम होने के कारण उसकी सीटें 75 से घटकर 25 हो गयी है. इस चुनाव में राजद को कुल 11546055 वोट मिले.

101 सीटों पर लड़कर भाजपा ने पाया 20.8 फीसदी वोट

भाजपा इस बार 101 सीटों पर चुनाव लड़ी थी. भाजपा का वोट शेयर 20.08% है और उसे सीटें 89 प्राप्त हुई हैं. 2020 में भाजपा का वोट शेयर 19.46% था. इस बार भाजपा को 10081143 वोट मिले हैं.

101 सीटों पर प्रत्याशी उतार जदयू को मिले 19.25 % वोट

जदयू ने भी 101 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे. जदयू को कुल 85 सीटें प्राप्त हुई हैं और उसका वोट शेयर 19.25% रहा. 2020 में जदयू का वोट शेयर 15.39% ही था.

कांग्रेस और माले का क्या हाल रहा

कांग्रेस का वोट प्रतिशत 2020 में 9.48 प्रतिशत था जो 2025 में कम होकर 8.71 फीसदी रह गया. कांग्रेस 2020 के विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर लड़ी थी. कांग्रेस ने 2025 में 61 सीट पर अपने प्रत्याशी खड़े किए. सात-आठ सीटों पर उसे अपने ही गठबंधन के दलों का सामना करना पड़ा. सीपीआइ (एमएल) का वोट भी 3.16 से घटकर इस बार 2.84 फीसदी रह गया है, जबकि भाकपा माले इस बार बीते चुनाव की अपेक्षा एक सीट अधिक लड़ी थी.

चिराग का वोट शेयर कम हुआ, मगर सीटें बढ़ीं

चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) को 4.97 फीसदी वोट मिले हैं. इस बार चिराग ने 19 सीटों पर जीत दर्ज की है. 2020 में चिराग के दल का मत प्रतिशत 5.66 फीसदी था. तब एलजेपी 135 सीटों पर लड़ी थी.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

पार्टी मत प्रतिशत

बीजेपी- 20.08
राजद- 23.00
जदयू- 19.25
कांग्रेस- 8.71
लोजपा आर- 4.97
सीपीआइएमएल-2.84
एआइएमआइएम- 1.85
बीएसपी- 1.62
सीपीआइ 0.74
सीपीआइएम- 0.60
नोटा- 1.81
अन्य – 14 फीसदी

इसे भी पढ़ें: NDA के 33 राजपूत नेताओं ने जीती बिहार की लड़ाई, यहां देखें नाम, सीट और पार्टी की पूरी सूची

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >