Bihar Election 2025: 'नीतीश पर हमें गर्व है, मोदी से कभी नहीं हारे...', मुकेश सहनी बोले- एनडीए हमारे विजन की नकल कर रहा है

Bihar Election 2025: वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा कि एनडीए के पास न नेतृत्व है, न विजन. हालांकि उन्होंने कहा कि “नीतीश मोदी जी से कभी नहीं हारे, उन्होंने उन्हें हरा कर रखा है, हमें अपने बिहारी नीतीश जी पर गर्व है.”

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच महागठबंधन के उपमुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार और वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने एनडीए और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला, लेकिन साथ ही एक भावनात्मक बयान भी दिया. सहनी ने कहा, “नीतीश कुमार 2013 से सिर्फ कुर्सी के लिए मोदी जी से लड़ाई लड़ रहे हैं. मोदी जी से लड़ाई में ही अपना समय बर्बाद कर दिए. लेकिन मुझे गर्व है कि नीतीश मोदी जी को अब तक हरा के रखे हैं. मोदी जी नीतीश जी से जीते नहीं हैं. हमें अपने बिहारी नीतीश जी पर गर्व है.”

सहनी ने सीएम और डिप्टी सीएम फेस को लेकर NDA पर साधा निशाना

उन्होंने कहा कि महागठबंधन ने स्पष्ट रूप से मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित कर दिया है, जबकि एनडीए अब तक दुविधा में है. “एनडीए में अब तक मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पद की घोषणा भी नहीं हुई है. जैसे महाराष्ट्र में शिंदे के नाम पर चुनाव लड़ा और बाद में फडणवीस को मुख्यमंत्री बना दिया गया, वैसे ही भ्रम की स्थिति यहां भी दिख रही है. सहनी ने आगे कहा, हम उनसे बेहतर हैं क्योंकि हम जनता के सामने साफ-साफ नेतृत्व लेकर जा रहे हैं.”

सहनी ने बताया बीजेपी को किस बात की है तकलीफ?

भाजपा पर निशाना साधते हुए सहनी बोले, “भाजपा मुस्लिमों को देश से बाहर भेजना चाहती है. उन्हें तकलीफ है कि एक अति पिछड़े समाज का बेटा उपमुख्यमंत्री कैसे बन सकता है. वे समाज को बांटने की राजनीति करते हैं, जबकि हम सबको जोड़ने की बात करते हैं. हम सभी जाति और धर्म के लोगों को समान सम्मान देंगे.”

सहनी ने एनडीए पर विजन की नकल करने का लगाया आरोप

सहनी ने एनडीए पर अपने विजन की नकल करने का आरोप भी लगाया. उन्होंने कहा, “हमने वृद्धा पेंशन 400 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये करने का वादा किया था, आपने 1100 रुपये कर दिया. हमने 200 यूनिट मुफ्त बिजली की बात कही थी, आपने 125 यूनिट फ्री कर दी. आपके पास अपना कोई विजन नहीं है, आप हमारे विजन की नकल कर रहे हैं.” सहनी के इस बयान से चुनावी माहौल में एक नई दिलचस्पी पैदा हो गई है. जहां उन्होंने नीतीश की आलोचना भी की, वहीं उन्हें ‘बिहारी गर्व’ का प्रतीक भी बताया.

Also Read: Bihar Election 2025: पहले चरण में 423 दागी और 40% करोड़पति मैदान में, BJP के कुमार प्रणय सबसे अमीर प्रत्याशी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >