'पवन विधानसभा चुनाव नहीं लड़ना चाहता, सांसद बनेगा...', मनोज तिवारी बोले- सही जगह से लड़ाएंगे लोकसभा...

Bihar Election 2025: भोजपुरी स्टार पवन सिंह के बिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि पवन सिंह विधायक नहीं, बल्कि सांसद बनना चाहते हैं और भाजपा भविष्य में उन्हें लोकसभा चुनाव लड़वाएगी.

Bihar Election 2025: बिहार की सियासत में भोजपुरी स्टार पवन सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं. विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उनके चुनाव न लड़ने के फैसले ने कई तरह की अटकलों को जन्म दे दिया है. इस बीच भाजपा सांसद और भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी ने पवन सिंह को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि पवन सिंह विधायक नहीं, बल्कि सांसद बनने की इच्छा रखते हैं.

मनोज तिवारी बोले- आसनसोल से मैं ही दिलवाया था टिकट

मनोज तिवारी ने मीडिया से बातचीत में कहा, “पवन सिंह विधानसभा नहीं, लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं. वे सांसद बनना चाहते हैं, और भविष्य में हम (भाजपा) उन्हें सही समय और जगह से चुनाव लड़वाएंगे.” तिवारी ने यह भी बताया कि 2024 लोकसभा चुनाव में पवन सिंह को आसनसोल सीट से टिकट दिलाने में उनकी ही भूमिका रही थी.

पवन सिंह ने टिकट कर दिया था वापस

हालांकि, पवन सिंह ने उस समय पार्टी से बगावत करते हुए आसनसोल का टिकट ठुकरा दिया था और बिहार की काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ा. लेकिन, उन्हें हार का सामना करना पड़ा और भाजपा ने उन्हें निष्कासित कर दिया. अब विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने उन्हें दोबारा पार्टी में शामिल कर लिया है.

पार्टी की पहल पर हुई थी उपेंद्र कुशवाहा के साथ सुलह?

भाजपा सूत्रों के मुताबिक, पवन सिंह और आरएलएम प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बीच सुलह भी पार्टी नेतृत्व की पहल पर हुई है. माना जा रहा है कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव में पवन को मौका नहीं देकर भविष्य के लोकसभा समीकरणों पर ध्यान केंद्रित किया है.

पवन सिंह और बीजेपी में हुई बड़ी डील?

101 उम्मीदवारों की सूची में पवन सिंह का नाम न होना यही संकेत देता है कि पार्टी उन्हें लोकसभा चुनाव के लिए तैयार कर रही है. या पार्टी के साथ भोजपुरी सुपरस्टार की बड़ी डील भी हो सकती है. बीजेपी पवन सिंह को राज्यसभा भेज सकती है या MLC भी बना सकती है. पवन सिंह की लोकप्रियता और जनसंपर्क को देखते हुए फिलहाल भाजपा उन्हें विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारक की लिस्ट में शामिल की है.

Also Read: कौन थे सीताराम केसरी? जिन्हें कांग्रेस ने बाथरूम में कर दिया था बंद, पीएम मोदी ने बेगूसराय में किया जिक्र

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >