Bihar Election 2025: चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका, मिश्रीलाल यादव ने दिया इस्तीफा

Bihar Election 2025: चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका लगा है. अलीनगर के विधायक मिश्रीलाल यादव ने टिकट कटने के डर से इस्तीफा दे दिया है. उनके आरजेडी में शामिल होने की चर्चाएं तेज हो गई हैं.

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका लगा है. अलीनगर सीट से बीजेपी के विधायक मिश्रीलाल यादव ने इस्तीफा दे दिया है. बताया जा रहा है कि टिकट कटने के डर और पार्टी में अपनी स्थिति को लेकर असमंजस के चलते उन्होंने यह कदम उठाया.

मिश्रीलाल यादव पर कई आपराधिक मामले चल रहे थे, जिन्हें लेकर पार्टी में असंतोष की खींचतान बढ़ी थी. सूत्रों के मुताबिक, उनके इस्तीफा देने के बाद अब राष्ट्रीय जनता दल (RJD) में शामिल होने की चर्चाएं तेज हो गई हैं.

बीजेपी गरीबों और पिछड़ों की विरोधी पार्टी- मिश्रीलाल

इस्तीफे के बाद, मीडिया से बातचीत में मिश्रीलाल यादव ने कहा, “बीजेपी गरीबों और पिछड़ों की विरोधी पार्टी है. मैंने हमेशा गरीबों और पिछड़ों के मान-सम्मान की रक्षा की है. मैं समाजवादी और सेक्युलर विचारधारा का व्यक्ति हूं.”

मिश्रीलाल यादव ने कहा- मेरे कारण मिली एनडीए को जीत

मिश्रीलाल यादव ने यह भी दावा किया कि एनडीए को अलीनगर सीट पर पहली जीत उनके कारण मिली थी. उन्होंने अपने राजनीतिक सफर का हवाला देते हुए कहा,”मैं यादव परिवार में जन्मा हूं, संघर्ष करते हुए ग्राम पंचायत मुखिया से लेकर आज विधायक तक पहुंचा हूं. दरभंगा से दो बार एमएलसी रह चुका हूं और वर्तमान में अलीनगर विधानसभा से विधायक हूं.”

VIP के टिकट पर मिली थी जीत

मिश्रीलाल यादव ने साल 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में VIP के टिकट पर जीत दर्ज की थी, लेकिन बाद में उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया. अब उनके आरजेडी में शामिल होने की चर्चाएं तेज हो गई हैं.

Also Read: ‘सन ऑफ मल्लाह’ का सियासी सागर उफान पर, RJD को दे दी अल्टीमेटम! जानिए मुकेश सहनी की नाराजगी की वजह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >