Bihar Chunav 2025 : सीएम नीतीश का भाषण सुनने झमाझम बारिश के बीच पहुंचे लोग, लालू-राबड़ी शासनकाल की दिलाई याद

Bihar Chunav 2025 : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज नालंदा पहुंचे. यहां उन्होंने एनडीए प्रत्याशी के लिये लोगों से समर्थन मांगा. इस दौरान यह देखा गया कि झमाझम बारिश के बीच लोग सीएम नीतीश कुमार का भाषण सुनने पहुंचे थे. सीएम नीतीश ने अपने भाषण के दौरान लालू-राबड़ी शासनकाल पर तंज भी कसा.

Bihar Chunav 2025 : बिहार चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज नालंदा पहुंचे. यहां मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान झमाझम बारिश हो रही थी. लेकिन इसके बावजूद काफी संख्या में लोग उनका भाषण सुनने पहुंचे थे. नालंदा जिला के अस्थावां विधानसभा के एक स्कूल में सीएम नीतीश का कार्यक्रम आयोजित किया गया था. बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी दिखी. भारी बारिश के बीच भी लोग सीएम नीतीश कुमार का भाषण सुनने के लिये डटे रहे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जेडीयू प्रत्याशी के लिये समर्थन भी मांगा.

लालू-राबड़ी शासनकाल पर बोला हमला

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू-राबड़ी शासनकाल का जिक्र किया और जमकर हमला बोला. सीएम नीतीश ने 2005 से पहले की स्थिति की चर्चा करते हुए कहा, उस समय शाम के बाद लोग घर से बाहर नहीं निकलते थे. समाज में हिंदू-मुस्लिम विवाद आम बात थी. लेकिन हमारी सरकार ने कानून का राज स्थापित किया और शांति-सौहार्द कायम किया.

जेडीयू प्रत्याशी के लिये मांगा वोट

जनसभा में सीएम नीतीश कुमार ने एनडीए समर्थित जेडीयू प्रत्याशी के समर्थन में वोट की अपील की. उन्होंने कहा, जदयू प्रत्याशी के पक्ष में जनता को मतदान करना चाहिए. यह भी कहा कि उनकी सरकार ने 2005 से अब तक लगातार विकास कार्य किए हैं.

’15 साल मौका मिला, बिहार को पीछे छोड़ दिया’

उन्होंने राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले वाली सरकार ने कुछ नहीं किया. 15 साल मौका मिला, फिर भी बिहार को पीछे छोड़ दिया. समाज में झगड़े-फसाद होते थे, बिजली नहीं आती थी, शिक्षा-स्वास्थ्य की हालत खराब थी. उन्होंने पत्नी और बेटों के लिए काम किया और हमने जनता के लिए.

मुख्यमंत्री ताबड़तोड़ कर रहे जनसभाएं

इस तरह से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा हमला बोल दिया है. मालूम हो, बिहार चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री लगातार एक्शन मोड में हैं. इसके साथ ही ताबड़तोड़ जनसभाएं कर एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में वोट की अपील कर रहे हैं. इसी कड़ी में आज नालंदा जिले में बिगड़े मौसम में भी उन्होंने बड़ी जनसभा को संबोधित किया.

Also Read: Bihar Election 2025: अमित शाह की रैली से पहले नालंदा का ये इलाका ‘रेड जोन’ घोषित, इन सब चीजों पर रहेगी रोक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >