Bihar Chunav 2025: पहले चरण में बिहार ने तोड़ा रिकॉर्ड, देर शाम बढ़ी वोटिंग ने तय की कई सीटों की किस्मत

Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में गुरुवार को जबरदस्त मतदान हुआ. शाम के अंतिम तीन घंटों में वोटिंग प्रतिशत में करीब 9 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई. चुनाव आयोग के अनुसार, 121 सीटों पर कुल 64.69% मतदाताओं ने मतदान किया, जो अब तक का सबसे ऊंचा रिकॉर्ड माना जा रहा है.

Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में गुरुवार को शाम के अंतिम तीन घंटों में वोटिंग के आंकड़ों में बड़ा उछाल देखने को मिला. चुनावी विश्लेषकों के मुताबिक, देर शाम डाले गये वोट ही कई सीटों पर जीत-हार का फैसला तय करेंगे. चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक छह नवंबर को 121 सीटों पर हुए मतदान में कुल 64.69 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

दोपहर तीन बजे तक मतदान 53.77 प्रतिशत था, जो शाम छह बजे तक बढ़कर 64.69 प्रतिशत तक पहुंच गया. यानी अंतिम तीन घंटों में करीब नौ प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी. सबसे अधिक उत्साह समस्तीपुर में देखने को मिला, जहां दोपहर तीन बजे तक 56.35 प्रतिशत मतदान हुआ था, जबकि शाम पांच बजे तक यह 66.69 प्रतिशत तक पहुंच गया. इसी तरह वैशाली जिले में भी अंतिम तीन घंटों में 14 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गयी.

शाम होते-होते बढ़ता गया मतदाताओं का उत्साह

पटना जिले की 14 विधानसभा सीटों पर भी राजनीतिक दलों ने अंतिम समय तक मतदाताओं को बूथ तक पहुंचाने में पूरी ताकत झोंक दी. दोपहर तीन बजे तक 48.69 प्रतिशत मतदान था, जो शाम छह बजे तक बढ़कर 58.40 प्रतिशत हो गया. मधेपुरा जिले में मतदाताओं ने दोपहर बाद जबरदस्त उत्साह दिखाया. दोपहर एक बजे यहां 44.16 प्रतिशत मतदान हुआ था, जो शाम छह बजे तक बढ़कर 69.03 प्रतिशत तक पहुंच गया.

सहरसा में भी अंतिम तीन घंटे में 14 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई. दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सीवान, सारण, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, नालंदा और बक्सर जैसे जिलों में भी मतदान के अंतिम घंटों में मतदाताओं की सक्रियता बढ़ी. चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में पहले चरण में कुल मतदान प्रतिशत 64.69 दर्ज किया गया, जो अब तक के रिकॉर्ड्स में सबसे अधिक है.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़े

जिला- छह बजे – पांच बजे- तीन बजे- एक बजे
मधेपुरा- 69.03- 65.74- 55.96- 44.16
सहरसा- 69.16- 62.65- 55.22- 44.20
दरभंगा- 63.3- 58.38- 51.75- 39.35
मुजफ्फरपुर- 71.41- 65.23- 58.40- 45.41
गोपालगंज- 66.58- 64.96- 58.17- 46.73
सीवान- 60.54- 57.41- 50.93- 41.20
सारण- 63.63- 60.90- 54.60- 43.06
वैशाली- 67.68- 59.45- 53.63- 42.69
समस्तीपुर- 71.22- 66.65- 56.35- 43.05
बेगूसराय- 69.58- 63.20- 59.82- 46.02
खगड़िया- 67.65- 60.65- 54.77- 42.94
मुंगेर- 63.23- 54.90- 52.17- 41.47
लखीसराय- 65.05- 62.76- 57.39- 46.37
शेखपुरा- 61.73- 52.36- 49.37- 41.23
नालंदा- 59.33- 57.58- 52.32- 41.87
पटना- 58.40- 55.02- 48.69- 39.72
भोजपुर- 58.91- 53.24- 50.67- 41.15
बक्सर- 61.83- 55.10- 51.69- 41.10
कुल औसत- 64.69- 60.19- 53.77- 42.31

इसे भी पढ़ें: चुनाव के बीच RJD का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक समेत 3 नेताओं को किया सस्पेंड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >