चिराग पासवान की पार्टी को कांग्रेस ने दिया बड़ा झटका, पूर्व MLA समेत 3 बड़े नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ

Bihar Politics: बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले चिराग पासवान की पार्टी में कांग्रेस ने सेंध मारी की है. LJP के 3 बड़े नेताओं ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ली है.

Bihar Politics: बिहार चुनाव की तैयारियों में जुटे चिराग पासवान की पार्टी LJP (R) को बड़ा झटका लगा है. पार्टी के तीन बड़े नेताओं का पार्टी से मोह भंग हो गया है. एलजेपी के पूर्व एमएलए और राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अच्युतानंद, महासचिव नवल किशोर सिंह और अमरेंद्र कुमार चौधरी ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया है.

पटना स्थित कार्यालय में सदस्यता ग्रहण करते नेता

बिहार कांग्रेस चीफ ने दिलाई सदस्यता

पटना स्थित बिहार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय (सदाकत आश्रम) में मिलन समारोह में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम ने सभी नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई. इसको लेकर कांग्रेस ने अपने ऑफिसियल X अकाउंट पर लिखा है, ‘बढ़ रहा है कारवां, बड़ा हो रहा है कांग्रेस का परिवार.’ बिहार कांग्रेस के मुखिया ने तीनों नेताओं के शामिल होने के बाद इसे बिहार में बदलाव की दिशा में एक मजबूत कदम बताया.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

सिर्फ कांग्रेस सभी वर्ग को साथ लेकर चलती है- डॉ अच्युतानंद

जनदाहा महनार विधानसभा से दो बार विधायक रहे डॉ अच्युतानंद ने कहा, “मैंने भाजपा और लोजपा रामविलास में राजनीति की है लेकिन वहां जमीनी कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं है. वो दोनों पार्टियां प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बन चुकी है. कांग्रेस ने देश को एकता के सूत्र में पिरोने का काम किया है और लगातार देश की अस्मिता की रक्षा करते हुए विकास के पथ पर अग्रसर रखा है.”
 
कांग्रेस की सदस्यता लेने के बाद लोजपा रामविलास के पूर्व प्रदेश महासचिव नवल किशोर सिंह और अमरेंद्र कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से कहा कि प्रदेश में कांग्रेस ही एकमात्र ऐसा दल है जो सामाज के सभी वर्गों की बेहतरी के लिए काम कर रही है. कांग्रेस से बिहार के विकास की सम्भावना है और इस दल से जुड़कर खुद को मैं बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं.

इसे भी पढ़ें: ‘बिना गलती से सजा दी गई, इस पर…’, परिवार और पार्टी से बेदखल होने के सवाल पर भावुक हुए तेज प्रताप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >