Bihar Politics: पान समाज को आरक्षण नरेंद्र मोदी की सरकार देगी, खेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

Bihar Politics: भाजपा द्वारा आयोजित संत कबीर दास जयंती सह पान समाज सम्मान समारोह में बिहार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने कहा कि पान समाज को आरक्षण देने का कार्य नरेंद्र मोदी सरकार ही करेगी. समारोह में नेताओं ने संत कबीरदास के विचारों की चर्चा की और एनडीए सरकार की वापसी का भरोसा जताया.

Bihar Politics: बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार ही पान समाज को आरक्षण देगी. हमें सदगुरू कबीर जी महाराज के जीवन, विचारों और समाज के प्रति उनके योगदान को सदा याद रखना होगा. रविवार को टाउन हॉल के प्रांगण में भाजपा के द्वारा संत शिरोमणि कबीर दास जयंती सह पान (तांती ) सम्मान समारोह में कही. उन्होंने कहा कि आज के युग में भी संत कबीरदास के जीवन से हम सब को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है.

बिहार में फिर एनडीए की सरकार बनेगी

इस मौके पर विधायक सह बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद ने संत शिरोमणि कबीर दास के व्यक्तित्व व कृतित्व की सराहना की, साथ ही संगठन के नीतियों पर प्रकाश डाला. उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों पर सराहना किया. पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार की जोड़ी ही पान समाज के हक और हुकुम के लिए सदैव से तत्पर है.

इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह सूबे पूर्व उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि पान समाज का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार के प्रति आस्था और विश्वास है. चुनाव में अब काफी कम समय बचा हुआ है, एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनायेगी.

पान समाज को जल्द मिलेगा आरक्षण

खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने कहा कि हम भरोसा दिलाते हैं आने वाला बिहार आपका होगा. विधान परिषद सदस्य लालमोहन गुप्ता ने कहा कि केंद्र और बिहार सरकार से समाज को पुनः आरक्षण दिलाने की उम्मीद जतायी. उन्होंने नरेन्द्र मोदी सरकारसे आग्रह किया की पान समाज को आरक्षण जल्द जल्द मिले.

प्रो संतोष दास ने कहा की एक दिन पान समाज के लोग अग्रिम श्रेणी की भूमिका निभाएंगे. नरेंद्र मोदी व नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार काफी विकसित हुआ है. नरेंद्र मोदी का नारा ही है सबका साथ सबका विकास और सब का विश्वास.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

कोई नहीं छीन सकता है आरक्षण

भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा की बिहार में डबल इंजन की सरकार है. नरेंद्र मोदी गरीबों का बेटा है. मैं गारंटी देता हूं जब तक नरेंद्र मोदी हैं तब तक गरीब दलित और पिछड़ों का आरक्षण कोई छीन नहीं सकता है. सम्मान समारोह का आयोजन भोला प्रसाद के अध्यक्षता में हुआ. मंच संचालन उमाभूषण तांती व धन्यवाद ज्ञापन हरिहर तांती ने किया.

इसे भी पढ़ें: अगले 48 घंटे बिहार के 18 जिलों में होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >