Begusarai News : (विकाश मिश्रा) जिले में आयोजित डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे नाइट लीग मुकाबले में क्रिकेट प्रेमियों को एक बेहद रोमांचक और हाई-वोल्टेज मैच देखने को मिला. इस मुकाबले में सलौना की टीम ने अपने शानदार और आक्रामक प्रदर्शन के दम पर सोनमा को एकतरफा अंदाज में शिकस्त देकर सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर लिया है. सलौना की इस धमाकेदार जीत के हीरो स्टार बल्लेबाज राजा विशाल रहे, जिन्होंने मैदान पर चौके-छक्कों की बरसात कर दी.
सोनमा ने बनाया 77 रनों का स्कोर, गेंदबाजों ने कसी नकेल
मैच की शुरुआत में सलौना की टीम ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया. निर्धारित 12-12 ओवर के इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी सोनमा की टीम ने संघर्षपूर्ण खेल दिखाते हुए बोर्ड पर 77 रन टांगे. सलौना के गेंदबाजों ने कसी हुई लाइन-लेंथ से गेंदबाजी की और सोनमा के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का कोई मौका नहीं दिया, जिसके चलते सोनमा की टीम एक बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रही.
राजा विशाल का ‘विराट’ रूप: 6 ओवर में ही मैच खत्म
78 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सलौना की टीम के इरादे बिल्कुल साफ थे. सलामी बल्लेबाजों ने आते ही ताबड़तोड़ रन बनाने शुरू कर दिए. विशेषकर टीम के स्टार बल्लेबाज राजा विशाल ने मैदान के चारों ओर शॉट लगाते हुए एक विस्फोटक अर्धशतकीय पारी खेली. राजा विशाल के इस आसमानी हमलों के सामने सोनमा के गेंदबाज पूरी तरह बेबस और बेअसर नजर आए. नतीजा यह हुआ कि सलौना की टीम ने महज 6 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर मैच एकतरफा अपने नाम कर लिया.
राजा मैन ऑफ द मैच आयोजन समिति रहे मुस्तैद
शानदार अर्धशतकीय पारी और टीम को एकतरफा जीत दिलाने के लिए राजा विशाल को ‘मैन ऑफ द मैच’ के पुरस्कार से नवाजा गया। इस शानदार मुकाबले को देखने के लिए स्थानीय खेल प्रेमियों की भारी भीड़ मैदान पर डटी रही, जो हर बाउंड्री पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर रही थी. प्रकाश स्वर्णकार, रितेश कुमार, करण कुमार, राजा चौधरी और सोनू स्वर्णकार आदि मुस्तैद रहे.सहित पूरी आयोजन समिति ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. 8 टीमों के इस नॉकआउट सफर में अब सेमीफाइनल की जंग बेहद दिलचस्प हो गई है.
