मोकामा में अनंत बनाम सूरजभान की जंग, छोटे सरकार बोले- फिर लहराएगा हमारा झंडा

Anant Singh- Surajbhan Singh: बिहार की मोकामा विधानसभा सीट पर इस बार जेडीयू के अनंत कुमार सिंह और राजद उम्मीदवार वीणा देवी के बीच कड़ा मुकाबला है. वीणा सिंह बाहुबली अनंत सूरजभान सिंह की पत्नी हैं. इस वजह से पूरे बिहार की नजर इस सीट पर है.

Anant Singh- Surajbhan Singh: बिहार की मोकामा विधानसभा सीट पर इस बार मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है. जेडीयू के उम्मीदवार अनंत कुमार सिंह ने दावा किया है कि जनता का समर्थन उनकी सबसे बड़ी ताकत है और वे एक बार फिर जीत दर्ज करेंगे. उनका मुकाबला राजद उम्मीदवार वीणा देवी से है जो पूर्व सांसद सूरजभान सिंह की पत्नी हैं. अनंत सिंह ने कहा, “सूरजभान को लोग बड़ा प्रतिद्वंद्वी बता रहे हैं, लेकिन वे अब तक हर बार हारते आए हैं और इस बार भी हारेंगे.” उन्होंने साफ किया कि उन्हें चुनाव में न तो हिंसा की आशंका है और न ही बाहुबल का डर.

टूट चुका है महागठबंधन

राजद और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर चल रही खींचतान पर अनंत सिंह ने कहा, “दोनों दल कई सीटों पर अपने-अपने उम्मीदवार उतार रहे हैं. इससे साफ हो जाता है कि उनका गठबंधन टूट चुका है.”

शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब को टिकट देने के राजद के फैसले पर उन्होंने कहा, “जहां कुछ है ही नहीं, वहां देखने की जरूरत नहीं.” उन्होंने आरोप लगाया कि राजद फिर से बिहार में जंगलराज लाना चाहता है लेकिन जनता अब पहले जैसी नहीं है और ऐसा होने नहीं देगी.

सीएम नीतीश पहले मुझे मंत्री बनाना चाहते थे

अनंत सिंह ने कहा कि उनका और जनता का रिश्ता बहुत मजबूत है. यही रिश्ता उनकी असली ताकत है. उन्होंने सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व की तारीफ करते हुए बताया, “नीतीश कुमार पहले मुझे मंत्री बनाना चाहते थे, लेकिन मैंने कहा कि जनता जो देगी, वही मंजूर होगा. अगर जनता चाहेगी कि मैं मंत्री बनूं, तो जरूर बनूंगा.”

अनंत सिंह ने VIP प्रमुख मुकेश साहनी को भी जेडीयू में आने का निमंत्रण दिया और कहा, “आपका स्वागत है. आपको यहां हम समर्थन देंगे. हमारी पार्टी सभी को इज्जत देती है.”

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

तेजस्वी को कोई नहीं पहचानता

तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए अनंत सिंह ने कहा, “अगर लालू यादव नहीं होते, तो तेजस्वी को कोई नहीं जानता. उनकी पहचान सिर्फ लालू यादव के बेटे के रूप में है.” पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, “पीएम मोदी एक ईमानदार और विकासशील सोच वाले नेता हैं. उनके नेतृत्व में बिहार में सड़कों, पुलों और विकास परियोजनाओं का जाल बिछा है. नीतीश कुमार और पीएम मोदी मिलकर बिहार को तरक्की की राह पर आगे बढ़ा रहे हैं.”

इसे भी पढ़ें: आम आदमी पार्टी ने जारी की उम्मीदवारों की चौथी सूची, जानिए किसे कहां से बनाया गया उम्मीदवार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >