Amit Shah: बागियों को साधा, माइक्रो प्लानिंग की, जानिए अमित शाह ने कैसे NDA के पक्ष में मोड़ा माहौल

Amit Shah: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में NDA शानदार जीत की ओर है. महागठबंधन का सूपड़ा साफ हो गया. इस चुनाव में NDA के लिए यह जीत आसान नहीं थी. जदयू और लोजपा (रा) के बीच कई मुद्दों पर टकराव की स्थिति बन रही थी. जीतन राम मांझी भी चिराग के खिलाफ बयान दे रहे थे. इन सब के बावजूद सीट शेयरिंग से लेकर वोटिंग तक NDA ने एकजुटता दिखाई और इसके पीछे थे अमित शाह. आइये जानते हैं कैसे उन्होंने NDA के पक्ष में माहौल बनाया.

Amit Shah: बिहार चुनाव को गृहमंत्री अमित शाह ने एनडीए के पक्ष में पूरी तरह बदल दिया. जब टिकट बंटवारे के बाद असंतोष बढ़ा, तब करीब सौ बागी नेता खुले विरोध पर उतर आए थे. ये सभी इस बात पर अड़े थे कि वे केवल अमित शाह के आश्वासन के बाद ही शांत होंगे. मामला खराब होता देख शाह बिहार में डेरा डालकर बैठ गए और दो-तीन दिन तक अपना पूरा समय इन्हीं को मनाने में लगे रहें. इस दौरान वे लगातार बागियों से मिलते रहे, उनकी शिकायतें सुनते रहे और एक-एक करके सभी को साधा. उनके कहने के बाद सभी नेता NDA के उम्मीदवार के पक्ष में पूरी मेहनत से प्रचार में जुट गए.

मंडल स्तर से कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

अमित शाह की रणनीति केवल बागियों को साधने तक सीमित नहीं रही. उन्होंने मंडल स्तर तक के कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कीं. जमीनी कार्यकर्ताओं की भूमिका को समझते हुए उन्होंने जिले-दर-जिले जाकर चुनावी तैयारियों की समीक्षा की.

एनडीए को एकजुट रखना उनका मुख्य फोकस रहा. एलजेपी और जेडीयू के बीच जो मतभेद जमीन पर दिख रहे थे, उन्हें दूर करने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई. उन्होंने यह तय किया कि गठबंधन का वोट कहीं बिखरे नहीं और इसके लिए बूथ से लेकर जिला स्तर तक माइक्रो प्लानिंग की.

Also Read: Bihar Election Result 2025 Live

अमित शाह की रणनिति ने पार्टी कैडर में भरा उत्साह

हर इलाके के कार्यकर्ताओं में कोर्डिनेशन हो इसके लिए स्पेशल प्लान बनाया. बिहार के बाहर रहने वाले कार्यकर्ताओं से भी लगातार संपर्क में रहे. जहां भी आवश्यकता पड़ती, वे पदाधिकारियों के लिए उपलब्ध रहे. उनकी यह सक्रियता और रणनीतिक ने पार्टी कैडर में नया उत्साह भरा.

आज एनडीए की बड़ी जीत के पीछे जिस राजनीतिक बिसात का जिक्र हो रहा है, उसकी सबसे अहम कड़ी अमित शाह की यही माइक्रो मैनेजमेंट वाली भूमिका रही. उन्होंने संगठन, कोर्डिनेशन और रणनीति- तीनों मोर्चों पर विजय का रास्ता तैयार किया.

Also Read: बिहार चुनाव परिणाम की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >