Xiaomi Smartphone: हैंडसेट में इस्तेमाल होनेवाले आधे पार्ट्स लोकल लेवल पर खरीदेगी शाओमी

शाओमी इंडिया के अध्यक्ष मुरलीकृष्णन बी ने कंपनी के हेडफोन, ईयरफोन खंड में प्रवेश की भी घोषणा की. इसका उत्पादन नोएडा में ऑप्टिमस इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (ओईएल) के कारखाने में किया जाएगा.

Xiaomi Smartphone: मोबाइल फोन और दूसरे प्रोडक्ट्स बनाने वाली चीनी कंपनी शाओमी ने 2025 तक कीमत के हिसाब से स्मार्टफोन में उपयोग होनेवाले उपकरणों का आधा हिस्सा स्थानीय रूप से लेने की योजना बनायी है. शाओमी इंडिया के अध्यक्ष मुरलीकृष्णन बी ने यह जानकारी दी. उन्होंने कंपनी के हेडफोन, ईयरफोन खंड में प्रवेश की भी घोषणा की. इसका उत्पादन नोएडा में ऑप्टिमस इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (ओईएल) के कारखाने में किया जाएगा.

35 प्रतिशत स्थानीय रूप से लिया जा रहा

शाओमी इंडिया के अध्यक्ष ने कहा, हम अपने स्थानीय रूप से जो उत्पाद खरीदते हैं, उसको बढ़ाना चाहते हैं. पहले से ही गैर-सेमीकंडक्टर बीओएम (सामग्री के बिल) का 35 प्रतिशत स्थानीय रूप से लिया जा रहा है. हम जब संभव होगा, सेमीकंडक्टर लेने पर भी विचार करेंगे. हम 2025 से स्थानीय स्तर पर मूल्य के हिसाब से कलपुर्जों का 50 प्रतिशत तक स्थानीय स्तर पर लेने की उम्मीद कर रहे हैं.

Also Read: Xiaomi 13 Ultra Review: 50MP के चार कैमरा, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाला धाकड़ स्मार्टफोन

स्मार्टफोन डिस्प्ले भी लोकल लेवल पर लेंगे

मुरलीकृष्णन ने कहा कि कंपनी स्थानीय तौर पर कलपुर्जों का उपयोग बढ़ाने पर गौर करेगी. उन्होंने कहा, इस साल के अंत तक, हम स्थानीय स्तर पर स्मार्टफोन डिस्प्ले लेने पर विचार करेंगे. शाओमी की वर्तमान में स्मार्ट टेलीविजन के लिये भारतीय इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण सेवा कंपनियों डिक्सन टेक्नोलॉजी और रेडिएंट के साथ भागीदारी है. इसके अलावा, कंपनी ने टीवी रिमोट के लिए लाइट के साथ साझेदारी की है. कंपनी ने ‘नेक बैंड’ (सुनने वाला उत्पाद) के निर्माण को लेकर ओईएल के साथ साझेदारी की है. इस उत्पाद को जून में पेश करने की योजना है.

2022 कंपनी के लिए मुश्किल साल रहा

मुरलीकृष्णन ने कहा, हम सुनने वाले उत्पादों की श्रेणी में दस्तक रहे हैं. हमने इसके लिए ऑप्टिमस इलेक्ट्रॉनिक्स को चुना है. सुनने योग्य और पहनने योग्य श्रेणी के उत्पादों के मामले में उनकी क्षमता काफी अधिक है. कंपनी के स्मार्टफोन की बिक्री में लगातार गिरावट के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि 2022 कठिन साल रहा. कंपनी मात्रा की तुलना में लाभ के साथ वाजिब दाम पर बिक्री पर गौर कर रही है. (भाषा इनपुट के साथ)

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >