देश में 125सीसी सेगमेंट वाले टू-व्हीलर की डिमांड शुरुआत से ही काफी ज्यादा रही है. इस कैटेगरी में बाइक खरीदने वाले कस्टमर्स माइलेज के साथ-साथ परफॉर्मेंस, स्टाइल और न्यू फीचर्स भी देखना चाहते हैं. TVS Raider 125 और Bajaj Pulsar NS125 दोनों ही गाड़ियां इस सेगमेंट में धाक जमाए बैठी हैं, लेकिन दोनों कंपनियों की सोच और कैरेक्टर अलग है. एक ओर जहां टीवीएस रेडर मॉडर्न टेक्नोलॉजी और लाइट वेट पर फोकस करती है, वहीं दूसरी तरफ बजाज प्लसर स्पोर्टी राइड और ओल्ड कंपनी के डीएनए को साथ लेकर चलती है. यदि आपने भी इन दोनों में से किसी को खरीदने का मूड बनाया है, तो चलिए इनके बीच का कंपैरिजन दिखाते हैं.
TVS Raider vs Bajaj Pulsar NS125: साइज और वजन
बजाज प्लसर एनएस 125 दिखने में बिग और मस्कुलर मोटरसाइकील लगती है. इस बाइक का व्हीलबेस लंबा और सीट की ऊंचाई अधिक है, जो हाइवे पर स्थिर राइडिंग एक्सपिरियंस देती है. प्लसर अपने ओल्ड स्टाइल के साथ आती है. मस्कुलर फ्यूल टैंक और स्पोर्टी बॉडी इस बाइक को क्लासिक और दमदार लुक देते हैं. आज भी प्लसर का लुक ग्राहकों के दिलों पर राज कर रहा है.
वहीं, टीवीएस रेडर 125 वजन में प्लसर से हल्की है. यदि आप शहर के लिए खरीद रहे हैं, तो इसे राइड करना, मोड़ना और यू-टर्न लेना ईजी है. डेली सिटी ड्राइव के लिए रेडर को ज्यादा प्रैक्टिकली बनाता है. इसका डिजाइन पूरी तरह से युवाओं को ध्यान में रखते हुए किया गया है. यह फ्यूचरिस्टिक भी दिखता है. रेडर में मिलने वाला शार्प कट्स, एलईडी हैंडलैंप और अग्रेसीव लुक भीड़ में इसे अलग बनाती है.
TVS Raider vs Bajaj Pulsar NS125: इंजन और परफॉर्मेंस
टीवीएस रेडर का इंजन सिटी राइड के लिए प्लसर से ज्यादा स्मूद और रिफाइन्ड है. इसमें लो स्पीड पर भी बेहतर टॉर्क जेनरेट होता है. ऐसे में आपको बार-बार गियर चेंज करने की जरूरत नहीं पड़ती है.
ये भी पढ़ें: Bajaj Platina vs Hero Splendor: डेली आने-जाने के लिए कौन-सी बाइक बेहतर? खरीदने से पहले जान लें
दूसरी ओर बजाज प्लसर एनएस 125 का इंजन ज्यादा आरपीएम पर मजेदार लगता है. यदि आप स्पोर्टी राइड और रेव करने के शौकीन हैं, तो प्लसर, रेडर के मुकाबले ज्यादा एंगेजिंग लगेगी. डेली शहर में राइड करने वालों के लिए रेडर और स्पोर्टी लुक चाहने वालों के लिए प्लसर बेहतर ऑप्शन है.
TVS Raider vs Bajaj Pulsar NS125: सेफ्टी और फीचर्स
फीचर्स के मामले में तुलना करें, तो टीवीएस कंपनी की रेडर इस सेगमेंट में अपना बेंचमार्क सेट करती है. इसमें आपको ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, वॉइस असिस्ट, बूस्ट मोड, कॉल एंड मैसेज अलर्ट और TFT डिस्प्ले (टॉप वेरिएंट) मिलता है.
वहीं, बजाज प्लसर एनएस 125 में फीचर्स के रूप में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और सिंगल चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) दिया गया है. कंपनी ने इसे जानबूझकर सिंपल रखा है, ताकि इसकी ओल्ड-स्कूल स्पोर्टी फील्ड बरकरार रहे.
TVS Raider vs Bajaj Pulsar NS125: कीमत
बजट के मामले में प्लसर, से ज्यादा किफायती नजर आती है. TVS Raider 125 की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 99,920 रुपये है, जबकि Bajaj Pulsar NS125 की स्टार्टिंग एक्स शोरूम कीमत 99,622 रुपये है. दोनों की कीमतों में सिर्फ 300 रुपये का अंतर है.
ये भी पढ़ें:Hero HF 100 या TVS Radeon: डेली यूज के लिए कौन बेहतर विकल्प? कीमत 60 हजार रुपये से कम
