टीवीएस रेडर 125 और होंडा शाइन एसपी 125 दोनों ही देश की पॉपुलर कम्यूटर बाइक है, जिसका क्रेज ग्राहकों के बीच काफी ज्यादा है. दोनों की कीमतें 1 लाख रुपये से कम है. यदि आपने भी हाल ही में कोई एक ऐसी बाइक लेने का प्लान किया है और आपके दिमाग में रेडर और शाइन एसपी को लेकर कंफ्यूजन है, तो यह खबर आपके लिए ही है. वैसे में इंडियन ऑटोमोबाइल मार्केट में कई गाड़ियां 125 सीसी सेगमेंट में आती हैं, लेकिन टीवीएस और होंडा का अलग ही जलवा है. इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे, कि दोनों में से कौन-सी बाइक आपके लिए बेहतर ऑप्शन बन सकती है. दोनों की कीमत, इंजन और फीचर्स के बारे में जानेंगे.
TVS Raider 125 vs Honda Shine SP 125: कीमत
कीमत की बात करें, तो टीवीएस रेडर 125 की शुरुआती एक्स शोरूम (दिल्ली) कीमत 94,570 रुपये है. यह कुल 7 अलग-अलग मॉडल्स में उपलब्ध हैं, जिसमें SSE, TFT DD, SXC DD, iGO, Split, Seat, Single Seat और Drum शामिल हैं. हाल ही में इसका डॉक्टर डूम कलर एडिशन कंपनी ने लॉन्च किया है. इसके अलावा डेडपूल, वॉल्वरिन, ब्लैक पैंथर और आयरन मैन कलर ऑप्शन मिलता है.
वहीं, होंडा शाइन एसपी 125 की स्टार्टिंग एक्स शोरूम प्राइस 89,748 रुपये है, जो इसके बेस वेरिएंट STD है. वहीं, यदि आप इसका टॉप वेरिएंट यानि DLX लेना चाहते हैं, तो उसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 97,335 रुपये कंपनी ने रखी है. ऐसे में आप अपने हिसाब से इन दोनों में से किसी एक का चयन कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: TVS Ronin घर लाने का प्लान है? यहां देखें तीनों वेरिएंट की कीमत और डिटेल्स
TVS Raider 125 vs Honda Shine SP 125: फीचर्स
फीचर्स पर नजर डालें, तो टीवीएस रेडर 125 में एनीमालिस्टिक LED हेडलैंप, 99 प्लस फीचर्स वाला TFT डिस्प्ले, सिंगल टच बटन ऑपरेशन, इन-बिल्ट वॉइस असिस्ट, ग्लाइड थ्रू ट्रैफिक (GTT), 5-स्टेप एडजस्टेबल मोनोशॉक सस्पेंशन, ISG साइलेंट स्टार्ट, सिंगल ABS चैनल, डुअल डिस्क, फॉलो-मी-हेड लैंप और साइड स्टैंड इंडिकेटर विद इंजन-कट ऑफ जैसे फीचर्स मिलते हैं.
दूसरी ओर, होंडा शाइन एसपी 125 में फुली-डिजिटल मीटर, गियर पोजीशन इंडिकेटर, डिस्टेंस-टू-एम्पटी इंडिकेटर, USB C-चार्जिंग पोर्ट, ब्लूटूथ नेविगेशन, OBD2B कंप्लायंट eSP इंजन, कॉम्बी ब्रेक सिस्टम (CBS), साइड-स्टैंड इंजन कट ऑफ, वाइडर रियर वाइपर और लो-रोलिंग रेसिस्टेंस टायर जैसे फीचर्स मिलते हैं.
ये भी पढ़ें: Honda Dio 125 का H-Smart वेरिएंट है कितना स्मार्ट? खरीदने से पहले जानें इसमें क्या-क्या मिलता है
TVS Raider 125 vs Honda Shine SP 125: इंजन
टीवीएस रेडर 125 में 124.8cc एयर एंड ऑयल कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर, 3-वाल्व इंजन मिलता है. यह इंजन 7500 rpm पर 11.38ps की ताकत और 6000 rpm पर 11.2nm से 11.75nm टॉर्क जेनरेट करने का पावर रखता है. इसे 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ जोड़ा गया है. इसके अलावा इसकी टॉप स्पीड 99kmph है, वेट मल्टी-प्लेट क्लच मिलता है.
वहीं, होंडा शाइन एसपी में 123.94cc का 4-स्ट्रोक, एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर HET (होंडा इको टेक्नोलॉजी) इंजन मिलता है. यह इंजन 7500 rpm पर 10.87ps की ताकत और 6000 rpm पर 10.9nm टॉर्क जेनरेट करने का पावर रखता है. इसे भी 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. इसकी टॉप-स्पीड 100kmph तक है.
