अगर आप भी TVS Orbiter खरीदने का सोच रहे हैं, तो अब आपको इसके लिए थोड़े ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे. कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत बढ़ा दी है. Orbiter के दोनों मॉडल अब महंगे हो गए हैं. हालांकि, किस राज्य में कितनी कीमत बढ़ी है, यह अलग-अलग है. Orbiter V1 अब 3,700 रुपये महंगा हो गया है, जबकि Orbiter V2 की कीमत में 4,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है.
TVS Orbiter V1 और V2 की नई एक्स-शोरूम कीमतें
दिल्ली में TVS Orbiter V1 की एक्स-शोरूम कीमत पहले 87,800 रुपये थी, जो अब बढ़कर 91,500 रुपये हो गई है. वहीं, कर्नाटक और तमिलनाडु में इसकी कीमत 91,800 रुपये से बढ़कर 95,500 रुपये हो गई है. हालांकि, महाराष्ट्र में कंपनी ने V1 की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है. यहां यह अभी भी 91,800 रुपये में मिल रहा है.
बात करें TVS Orbiter V2 की, तो इसकी कीमत में दिल्ली, कर्नाटक और तमिलनाडु में 3,900 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. महाराष्ट्र में यह बढ़ोतरी सबसे ज्यादा 4,000 रुपये की है. कीमत बढ़ने के बाद अलग-अलग राज्यों में Orbiter V2 की एक्स-शोरूम कीमत अब 1.06 लाख रुपये से 1.13 लाख रुपये के बीच है.
ध्यान देने वाली बात यह है कि ये जुलाई 2026 में कीमत बढ़ने के बाद की एक्स-शोरूम कीमतें हैं. अलग-अलग राज्यों में टैक्स और मिलने वाली छूट के हिसाब से स्कूटर की कीमत थोड़ी कम या ज्यादा हो सकती है.
TVS Orbiter की खूबियां
TVS ने Orbiter में किसी तरह का मैकेनिकल या फीचर अपडेट नहीं किया है. इसका V1 वेरिएंट 1.8kWh बैटरी के साथ आता है, जिसकी IDC रेंज 86km बताई गई है. वहीं, V2 में बड़ी 3.1kWh बैटरी मिलती है और इसकी दावा की गई रेंज 158km है. दोनों वेरिएंट की टॉप स्पीड 68kmph है और इनमें Eco और City राइडिंग मोड भी मिलते हैं.
ये भी पढ़ें: बारिश और इमरजेंसी ब्रेकिंग में आएंगे काम, ये 5 स्कूटर देते हैं ABS की सेफ्टी, खरीदने से पहले देखें लिस्ट
