भारत में जब भी भरोसेमंद और किफायती बाइक्स की बात होती है, तो Hero MotoCorp का नाम सबसे पहले लिया जाता है. 2026 में कंपनी के पोर्टफोलियो में ऐसे कई ऑपशंस शामिल हो गए हैं, जो स्टाइल, परफॉर्मेंस और एडवेंचर का शानदार कॉम्बिनेशन पेश करते हैं. Splendor Plus और HF Deluxe जैसी बाइक्स जहां आज भी आम लोगों की पहली पसंद बनी हुई हैं, वहीं Xtreme 125R, Xtreme 160R 4V और Xpulse 200 4V जैसे मॉडल यंगस्टर्स और स्पोर्ट्स बाइक के शौकीनों को भी खूब आकर्षित कर रहे हैं. अगर आप भी नई बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं और Hero के सबसे बेहतरीन ऑपशंस के बारे में जानना चाहते हैं, तो यहां हम आपको 2026 की 6 ऐसी Hero मोटरसाइकिलों के बारे में बता रहे हैं जो इस साल सबसे ज्यादा चर्चा में हैं.
Hero Splendor Plus– भरोसे और माइलेज का दूसरा नाम
जब भी भारत में भरोसेमंद और माइलेज वाली मोटरसाइकिलों की बात होती है, तो Hero Splendor Plus का नाम सबसे पहले लिया जाता है. यह बाइक सालों से लाखों भारतीयों की पहली पसंद बनी हुई है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹77,557 है. Splendor Plus का डिजाइन भले ही सिंपल हो, लेकिन इसकी यही सादगी इसे खास बनाती है. Hero Splendor Plus में बेहतर ब्रेकिंग के लिए फ्रंट डिस्क ब्रेक, साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ और अन्य जरूरी सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं. इसमें XSens फ्यूल इंजेक्शन तकनीक मिलती है, जो बेहतर माइलेज और स्मूद परफॉर्मेंस सुनिश्चित करती है. 97.2cc इंजन से लैस यह बाइक रोजाना इस्तेमाल के लिए शानदार ऑप्शन है और करीब 60-65 kmpl तक का माइलेज दे सकती है. यह बाइक उनके लिए अच्छा ऑप्शन है, जो बिना किसी झंझट के लंबे समय तक चलने वाली मोटरसाइकिल चाहते हैं.
Hero HF Deluxe– कम बजट वालों की पहली पसंद
HF Deluxe Hero की सबसे किफायती बाइक है. शहर हो या गांव, यह बाइक अपनी सस्ती कीमत और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के कारण लगातार खरीदारों को आकर्षित कर रही है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 59,447 रुपये है. Hero HF Deluxe में 97.2cc का इंजन दिया गया है, जो बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी और स्मूद परफॉर्मेंस ऑफर करता है. ARAI के अनुसार यह बाइक 68 kmpl तक का माइलेज देती है. वहीं, 9.6 लीटर के फ्यूल टैंक के साथ यह एक बार फुल टैंक में करीब 650 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है. ऐसे में अगर आपका बजट सीमित है और आप केवल एक भरोसेमंद कम्यूटर बाइक चाहते हैं, तो HF Deluxe आज भी शानदार ऑप्शन है.
Hero Glamour X– स्टाइल और कम्फर्ट का बेहतरीन मेल
जो लोग नॉर्मल कम्यूटर बाइक से थोड़ा ज्यादा चाहते हैं, उनके लिए Glamour X एक बेहतर ऑप्शन है. यह बाइक मॉडर्न डिजाइन, बेहतर फीचर्स और आरामदायक राइडिंग एक्सपीरियंस ऑफर करती है. शहर की भीड़भाड़ वाली सड़कों पर लंबी दूरी तय करने वालों के लिए यह एक आकर्षक पैकेज साबित होती है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹87,767 है. Hero Glamour X 125 में 124.7cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 11.4 bhp की पावर और 10.4 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. यह इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है. बाइक की खास बात इसका राइड-बाय-वायर थ्रॉटल सिस्टम है, जिसकी मदद से Eco, Road और Power जैसे तीन राइडिंग मोड मिलते हैं. ये मोड राइडर की जरूरत के अनुसार बेहतर माइलेज या परफॉर्मेंस ऑफर करते हैं.
Hero Xtreme 125R– युवाओं की नई पसंद
Xtreme 125R ने लॉन्च होते ही यंगस्टर्स के बीच खास पहचान बना ली है. इसका स्पोर्टी डिजाइन, शार्प बॉडीवर्क और आकर्षक लुक इसे ट्रेडिशनल 125cc कम्यूटर बाइक्स से अलग बनाता है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹91,500 है. Hero Xtreme 125R में 124.7cc का एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 11.4 PS की पावर और 10.5 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. यह इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है और बेहतरीन परफॉर्मेंस के साथ शानदार माइलेज भी ऑफर करता है. शहर की सड़कों पर इसकी पावर डिलीवरी काफी स्मूद और रिफाइंड महसूस होती है, जिससे ट्रैफिक में भी राइडिंग आसान और मजेदार बन जाती है. यह उन राइडर्स के लिए शानदार ऑप्शन है, जो कम बजट में स्टाइल और परफॉर्मेंस दोनों चाहते हैं.
Hero Xtreme 160R 4V– दमदार परफॉर्मेंस वाली स्ट्रीट बाइक
160cc सेगमेंट भारतीय बाजार में सबसे प्रतिस्पर्धी सेगमेंट्स में से एक है और Xtreme 160R 4V Hero की मजबूत पेशकश है. यह बाइक उन लोगों को ध्यान में रखकर बनाई गई है, जो कम्यूटर बाइक से अपग्रेड होकर बेहतर परफॉर्मेंस, स्पोर्टी डिजाइन और मजेदार राइडिंग अनुभव चाहते हैं. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹1.33 लाख है. Hero Xtreme 160R 4V में 163.2cc का एयर और ऑयल-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 16.9 PS की पावर जेनरेट करता है. यह बाइक दमदार परफॉर्मेंस के साथ स्मूद राइडिंग एक्सपीरियंस ऑफर करती है. इसमें 12 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है और कंपनी के अनुसार यह करीब 48 kmpl तक का माइलेज दे सकता है.
Hero Xpulse 200 4V– एडवेंचर प्रेमियों की पसंद
Xpulse 200 4V Hero की लाइनअप की सबसे अलग और खास बाइक है. लंबी यात्राओं और हल्की ऑफ-रोडिंग को ध्यान में रखकर तैयार की गई यह मोटरसाइकिल एडवेंचर बाइक लवर्स के बीच काफी पॉपुलर है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹1.45 लाख है. यह बेहतर ग्राउंड क्लीयरेंस, लंबा सस्पेंशन ट्रैवल और शानदार वर्सेटिलिटी इसे इस कीमत में सबसे आकर्षक विकल्पों में से एक बनाते हैं.
यह भी पढ़ें: रोजाना सफर के लिए बेस्ट हैं ये 5 बाइक्स, कीमत 1 लाख रुपये से भी कम
