बैटरी खराब होने की चिंता भूल जाइए, ये 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर देते हैं 5 साल तक की वारंटी, देखें लिस्ट

इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदते समय बैटरी वारंटी जरूर ध्यान देना चाहिए. अलग-अलग कंपनियां वारंटी पीरियड, एक्सटेंडेड कवर और बैटरी रिप्लेसमेंट जैसी सुविधाएं अलग तरीके से देती हैं. नीचे हमने कुछ इलेक्ट्रिक स्कूटरों की बैटरी वारंटी के बारे में बताया है. आइए देखते हैं.

अगर आपने इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का मन बना लिया है, तो एक चीज पर जरूर ध्यान दीजिएगा. नहीं-नहीं, हम रेंज या फीचर्स की बात नहीं कर रहे हैं. हम बात कर रहे हैं बैटरी वारंटी की. आज कई ऐसे इलेक्ट्रिक स्कूटर मौजूद हैं जिनकी बैटरी पर 5 साल तक की वारंटी मिलती है, जबकि ज्यादातर कंपनियां अभी भी 3 साल की स्टैंडर्ड वारंटी ही देती हैं.

अच्छी बैटरी वारंटी का सबसे बड़ा फायदा यह है कि फ्यूचर में बैटरी खराब होने पर लाखों रुपये जैसा भारी खर्च आपकी जेब पर नहीं पड़ता. ऐसे में हमने नीचे 5 ऐसे इलेक्ट्रिक स्कूटरों के बारे में बताया है जो अलग-अलग तरह की बैटरी वारंटी देते हैं. साथ ही यह भी जानेंगे कि किस कंपनी की वारंटी में क्या मिलता है और किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है.

Hero Vida VX2

इसके चुनिंदा वेरिएंट्स में कंपनी 5 साल की स्टैंडर्ड बैटरी वारंटी देती है. यानी अलग से एक्सटेंडेड वारंटी लेने की जरूरत नहीं पड़ती. इतना ही नहीं, Hero MotoCorp इसे Battery-as-a-Service (BaaS) मॉडल के साथ भी बेचती है. इस ऑप्शन में स्कूटर की शुरुआती कीमत सिर्फ 44,990 रुपये है, जबकि बैटरी के यूज के लिए 1.24 रुपये प्रति किलोमीटर का चार्ज देना होता है.

इसके अलावा, Hero Vida का Battery+ प्लान भी मौजूद है. इनकी मदद से 3 साल की बेस बैटरी वारंटी को बढ़ाकर 5 साल या 60,000 किलोमीटर तक किया जा सकता है. खास बात यह है कि अगर आप भविष्य में स्कूटर बेचते हैं, तो यह एक्सटेंडेड वारंटी नए मालिक को भी ट्रांसफर हो जाती है.

Ampere Nexus

कंपनी ने Magnus Grand, G Max और Nexus जैसे मॉडल्स पर 5 साल या 75,000 km (जो पहले पूरा हो) की बैटरी वारंटी देती है. खास बात यह है कि इन स्कूटरों में LFP (Lithium Iron Phosphate) बैटरी का यूज किया गया है. यह बैटरी भारतीय गर्म मौसम में भी बढ़िया परफॉर्म करती है और NMC बैटरी के मुकाबले ज्यादा चार्ज-डिस्चार्ज साइकल झेलने की पावर रखती है.

ये भी पढ़ें: बैटरी बदलें और निकल पड़ें…102Km की रेंज वाली Honda Activa e की जानें सारी खूबियां

TVS iQube

कंपनी स्कूटर के साथ 3 साल या 50,000 km की स्टैंडर्ड वारंटी देती है. वहीं, Battery-as-a-Service (BaaS) सब्सक्रिप्शन लेने पर करीब 1,242 रुपये प्रति महीने से शुरू होने वाले प्लान के साथ बैटरी की वारंटी बढ़कर 5 साल या 70,000 km तक हो जाती है. इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि बैटरी की पूरी कीमत एक साथ चुकाने की जरूरत नहीं पड़ती.

Bajaj Chetak

बजाज चेतक के साथ कंपनी 3 साल या 50,000 km की स्टैंडर्ड वारंटी देती है. वहीं इसकी बैटरी को करीब 70,000 km तक यूज करने के लिए डिजाइन किया गया है. इसमें आपको एक्सटेंडेड वारंटी का भी ऑप्शन मिलता है. इसके बाद कुल वारंटी 5 साल या 70,000 km तक बढ़ जाती है. हालांकि, अगर स्कूटर का एक्सीडेंट हो जाता है, उसमें अपनी मर्जी से बदलाव किए जाते हैं या उसे गलत तरीके से चार्ज किया जाता है, तो ऐसे नुकसान पर वारंटी नहीं मिलेगी.

Ola S1 Pro और S1 Air

कंपनी की ओर से 3 साल या 50,000 km तक की फ्री बेस वारंटी मिलती है. वहीं, अगर आप ज्यादा सेफ्टी चाहते हैं तो एक्स्ट्रा पैसे देकर इसे 5 साल या 60,000 km तक बढ़ा सकते हैं. इस प्लान के तहत अगर बैटरी की पावर 70% से नीचे चली जाती है, तो इस प्लान के तहत कंपनी नई बैटरी देकर उसे बदल सकती है.

ये भी पढ़ें: TVS के ये 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स डेली राइड के लिए हैं परफेक्ट चॉइस, कीमत से लेकर रेंज तक जानें सब कुछ


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >