2025 की स्कूटर रेस: Activa टॉप पर, Destini ने किया धमाका, Ola S1 आउट ऑफ फॉर्म

Top 10 Scooters: भारत में स्कूटर्स की बिक्री में 16% की बढ़त, जुलाई 2025 में, Honda Activa टॉप पर, Hero Destini ने किया चौंकाने वाला प्रदर्शन. जानिए पूरी रिपोर्ट

Top 10 Scooters: होंडा एक्टिवा ने फिर मारी बाजी

भारत के स्कूटर बाजार में जुलाई 2025 का महीना बेहद रोमांचक रहा. कुल 5,85,418 यूनिट्स की बिक्री के साथ यह सेगमेंट 16% सालाना वृद्धि दर्ज करने में सफल रहा. इस ग्रोथ की अगुवाई की होंडा एक्टिवा ने, जिसने 2,37,413 यूनिट्स बेचकर 21.37% की बढ़त हासिल की. एक्टिवा ने एक बार फिर साबित किया कि वह भारत में स्कूटर का पर्याय बन चुकी है.

TVS Jupiter की शानदार छलांग

दूसरे स्थान पर रहा TVS Jupiter, जिसने 1,24,876 यूनिट्स की बिक्री के साथ 67.25% की जबरदस्त ग्रोथ दर्ज की. Jupiter की यह छलांग 50,000 से अधिक अतिरिक्त यूनिट्स के साथ आई, जो इसे एक्टिवा के बाद सबसे लोकप्रिय स्कूटर बनाती है.

Suzuki Access और Honda Dio की गिरावट

तीसरे स्थान पर रहा Suzuki Access, जिसकी बिक्री 4.32% घटकर 68,172 यूनिट्स रह गई. वहीं Honda Dio की बिक्री में 16.49% की गिरावट आई और यह 27,951 यूनिट्स पर सिमट गया. Dio की गिरती लोकप्रियता युवाओं के बदलते रुझानों की ओर इशारा करती है.

इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का हाल

TVS iQube ने 9.33% की बढ़त के साथ 23,029 यूनिट्स बेचीं, जो दर्शाता है कि इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की मांग स्थिर बनी हुई है. इसके विपरीत Ola S1 की बिक्री में 57.29% की भारी गिरावट आई, जो EV सेगमेंट में चुनौतियों को उजागर करती है.

Hero Destini 125 की धमाकेदार वापसी

इस महीने की सबसे बड़ी खबर रही Hero Destini 125 की बिक्री में 245.52% की उछाल. पिछले साल जुलाई में 5,709 यूनिट्स की तुलना में इस बार 19,726 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो Hero के लिए एक बड़ी कामयाबी है.

जुलाई 2025 के टॉप 10 स्कूटर्स की सूची

Top 10 scooters july 2025 activa jupiter access dio ntorq burgman iqube destini ola rayzr

99,900 में लॉन्च हुआ TVS Orbiter, मिलेगी 158 KM की रेंज

Ola S1 Pro Sport: 2 सेकंड में 40kmph, ADAS फीचर्स के साथ दमदार एंट्री

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >