COVID19 से लड़ने में मदद कर रहे Ninja Robot

Ninja Robots fight battle against Coronavirus: कोरोना से लड़ने के लिए टेक्नोलॉजी भी मददगार साबित हो रही है. थाईलैंड के एक अस्पताल में 'निंजा रोबोट्स' का इस्तेमाल शुरू हो चुका है और इसके जरिये लोग मेडिकल सेवाएं पा रहे हैं.

Ninja Robots fight battle against Coronavirus: चीन के वुहान शहर से शुरू होकर पूरी दुनिया में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए कोशिशें लगातार जारी हैं. कोरोना से लड़ने के लिए टेक्नोलॉजी भी मददगार साबित हो रही है.

थाईलैंड के एक अस्पताल में ‘निंजा रोबोट्स’ का इस्तेमाल शुरू हो चुका है और इसके जरिये लोग मेडिकल सेवाएं पा रहे हैं. बताते चलें कि निंजा रोबोट्स को वायरस के पहले स्ट्रोक के शिकार हुए मरीजों को मॉनीटर करने के लिए खास तौर पर तैयार किया गया है, यानी यह मरीजों में बुखार मॉनीटर करने के लिए ही बने हैं.

रिपोर्ट्स की मानें, तो इनका इस्तेमाल थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक और इसके आसपास के अस्पतालों में किया जा रहा है. निंजा रोबोट्स में एक स्क्रीन लगी है, जिसकी मदद से मरीज डॉक्टर से वीडियो चैट भी कर सकता है. माना जा रहा है कि निंजा रोबोट्स की मदद से संक्रमण फैलने का खतरा कम हुआ है.

खास बात यह है कि मौजूदा समय में इन रोबोट्स की मदद से मरीजों तक खाना और दवाएं पहुंचाने का भी काम किया जा सकता है. चुलॉन्गकॉर्न यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर विबुन सांगवेराफुनसिरी ने जानकारी देते हुए बताया है कि डॉक्टर इन निंजा रोबोट्स की मदद से कहीं से भी रोगी के साथ बातचीत कर सकते हैं, जिससे रोगी का इलाज करने में काफी सहूलियत होती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, 14 वर्षों से मल्टीमीडिया जर्नलिज्म में एक्टिव हैं. टेक्नोलॉजी में खास इंटरेस्ट है. इन्होंने एआई, एमएल, आईओटी, टेलीकॉम, गैजेट्स, सहित तकनीक की बदलती दुनिया को नजदीक से देखा, समझा और यूजर्स के लिए उसे आसान भाषा में पेश किया है. वर्तमान में ये टेक-मैटर्स पर रिपोर्ट, रिव्यू, एनालिसिस और एक्सप्लेनर लिखते हैं. ये किसी भी विषय की गहराई में जाकर उसकी परतें उधेड़ने का हुनर रखते हैं. इनकी कलम का संतुलन, कंटेंट को एसईओ फ्रेंडली बनाता और पाठकों के दिलों में उतारता है. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >