Technologia: इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स ने कबाड़ से बना डाली सेल्फ-ड्राइविंग सुपर बाइक ‘गरुड़’

Technologia: कबाड़ से निकली क्रांति, इंजीनियरिंग के छात्रों ने बनायी AI सुपर बाइक ‘गरुड़’. भगवान महावीर यूनिवर्सिटी के छात्रों ने बना डाली AI सुपर बाइक, जिसमें है GPS, कैमरा, सेंसर और म्यूजिक सिस्टम. जानिए कैसे बनी यह स्मार्ट बाइक. साथ में वीडियो भी है

Technologia: गुजरात के तीन इंजीनियरिंग छात्रों ने एक अनोखी सेल्फ-ड्राइविंग स्मार्ट बाइक तैयार की है, जो तकनीक और इनोवेशन का बेहतरीन उदाहरण है. भगवान महावीर यूनिवर्सिटी के तीन मैकेनिकल इंजीनियरिंग छात्रों- शिवम मौर्य, गुरप्रीत अरोड़ा और गणेश पाटिल ने मिलकर एक हाई-टेक AI सुपर बाइक तैयार की है, जिसे उन्होंने ‘गरुड़’ नाम दिया है. इस बाइक की खास बात यह है कि यह खुद स्पीड कंट्रोल करती है और भविष्य में ड्राइवरलेस बनने की दिशा में अग्रसर है.

कबाड़ से बनी स्मार्ट मशीन

इस बाइक को बनाने में ₹1.80 लाख की लागत आई है, जिसमें 50%पुर्जेकबाड़ से लिये गए हैं और बाकी छात्रों ने खुद डिजाइन किए हैं. यह प्रोजेक्ट न केवल पर्यावरण के प्रति जागरूकता दिखाता है, बल्कि रिसाइकलिंग की ताकत को भी उजागर करता है.

ऑटोमोबाइल जगत की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

यहां देखें वीडियो

हाई-टेक फीचर्स से लैस

बाइक में दो स्मार्ट सेंसर लगे हैं, जो आसपास के वाहनों की स्थिति का विश्लेषण करते हैं. यदि कोई वाहन 12 फीट के दायरे में आता है, तो बाइक की स्पीड अपने आप कम हो जाती है. इसे रासबेरी पाई मिनी कंप्यूटर से ऑपरेट किया गया है, जो तुरंत कमांड रिस्पॉन्ड करता है.

इसके अलावा इसमें आगे और पीछे कैमरे लगे हैं, जो राइडर को डिस्प्ले पर ट्रैफिक की लाइव स्थिति दिखाते हैं. GPS, Bluetooth, कूलिंग सिस्टम और म्यूजिक प्लेयर जैसी सुविधाएं इसे एक परफेक्ट स्मार्ट बाइक बनाती हैं.

अगला कदम: पूरी तरह ड्राइवरलेस बाइक

टीम अब इस बाइक को पूरी तरह ड्राइवरलेस बनाने पर काम कर रही है. यानी भविष्य में यह बाइक बिना किसी राइडर के खुद चल सकेगी. यह इनोवेशन भारतीय युवाओं की तकनीकी प्रतिभा और जज्बे का प्रमाण है.

दमदार लुक और पावरफुल इंजन वाली Royal Enfield Himalayan 750 की टेस्टिंग शुरू, जानें कब होगी लॉन्च

2 लाख से भी कम में आते हैं ये Adventure Tourer Bikes, लुक ऐसी की तुरंत राइड करने का मन करें

Ola S1 Pro Sport: 2 सेकंड में 40kmph, ADAS फीचर्स के साथ दमदार एंट्री

2025 TVS iQube vs Ather Rizta: कौन है सबसे बेहतरीन फैमिली EV?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >