Nissan Gravite कल होगी लॉन्च, जानें कैसा है इंजन, परफॉरमेंस और फीचर्स

कल लॉन्च हो रही Nissan Gravite एक 7-सीटर MPV है, जिसमें टेक्नोलॉजी और कम्फर्ट का अच्छा बैलेंस देखने को मिल सकता है. इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, वायरलेस कनेक्टिविटी, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और सभी रो के लिए रियर AC वेंट जैसे फीचर्स मिल सकते हैं. टॉप वेरिएंट में 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी भी शामिल हो सकती है.

Nissan भारत में अपनी नई 7-सीटर MPV Nissan Gravite को कल 17 फरवरी को लॉन्च करने जा रही है. कंपनी के लिए यह भारतीय बाजार में एक अहम लॉन्च माना जा रहा है. यह कार Renault-Nissan Alliance के CMF-A+ प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है और खासतौर पर उन परिवारों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है, जो कम बजट में ज्यादा स्पेस और प्रैक्टिकल कार चाहते हैं. ऐसे में लॉन्च से पहले जानिए इसके बारे में.

कैसा होगा एक्सटीरियर?

Nissan Gravite का डिजाइन ट्रेडिशनल MPV की तरह लंबा और ऊंचा रखा गया है, जिससे केबिन में बेहतर हेडरूम और सफिशिएंट स्पेस मिलता है. फ्रंट लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए इसमें C-शेप LED लाइट्स, बड़ी और बोल्ड ग्रिल और नया डिजाइन किया गया बंपर दिया गया है. इसके साथ रूफ रेल्स, बॉडी क्लैडिंग और स्टाइलिश अलॉय व्हील्स इसकी यूटिलिटी अपील को बढ़ाते हैं. वहीं, पीछे की ओर रैपअराउंड LED टेललैंप, नया बंपर और फॉक्स स्किड प्लेट इसे हल्का रफ एंड टफ टच देते हैं, जिससे इसका लुक मॉडर्न और प्रैक्टिकल दोनों नजर आता है.

इंटीरियर में मिलेगा आरामदायक स्पेस

Nissan Gravite में 7-सीटर लेआउट दिया जाएगा, जो फैमिली यूज के लिए काफी प्रैक्टिकल साबित हो सकता है. इसका फ्लैट फ्लोर डिजाइन बेहतर लेगरूम देने में मदद करेगा, जिससे सफर ज्यादा आरामदायक बनेगा. दूसरे रो की सीटों को स्लाइड और रिक्लाइन किया जा सकेगा, जबकि तीसरी रो बच्चों या छोटे सफर के लिए ज्यादा परफेक्ट रहेगी. जरूरत पड़ने पर पीछे की सीटों को फोल्ड करके अच्छा-खासा बूट स्पेस भी हासिल किया जा सकता है. यानी Gravite में आप अपनी जरूरत के अनुसार सीटिंग और सामान की जगह आसानी से एडजस्ट कर सकते हैं.

ये हो सकते हैं फीचर्स

Nissan Gravite में रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई मॉडर्न और उपयोगी फीचर्स दिए जा सकते हैं. इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद है. आराम के लिए ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और सभी रो के लिए रियर AC वेंट्स दिए जा सकते हैं, जिससे हर सीट पर बैठे यात्रियों को सुविधा मिले. इसके अलावा, कीलेस एंट्री और पुश-बटन स्टार्ट जैसी सुविधाएं भी अवेलेबल होंगी. वहीं टॉप वेरिएंट में 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे एडवांस फीचर्स शामिल किए जा सकते हैं, जो सुरक्षा और सुविधा दोनों को बेहतर बनाएंगे.

इंजन और परफॉर्मेंस

Nissan Gravite में 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो दो ऑप्शन नेचुरली एस्पिरेटेड और टर्बोचार्ज्ड में आ सकता है. गियरबॉक्स के लिए 5-स्पीड मैनुअल और AMT का ऑप्शन मिलेगा. आगे चलकर कंपनी फैक्ट्री-फिटेड CNG वेरिएंट भी ला सकती है, जिससे कम बजट वाले ग्राहकों को फायदा होगा.

यह भी पढ़ें: MG Comet से Mahindra BE 6 तक, कौन-सी EV है आपके लिए सही?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >