Technology News 6 May 2023: व्हाट्सऐप पर इंटरनेशनल नंबर से आ रहे कॉल और मैसेज बना सकते हैं कंगाल, रहें सावधान

Technology News Updates 6 May 2023: ई-कॉमर्स वेबसाइट्स अमेजन और फ्लिपकार्ट पर सेल चल रही है. आप अगर स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी, एसी, फ्रिज, कूलर जैसे प्रोडक्ट लेना चाहते हैं, तो यह अच्छा मौका है. आज टेक जगत में और क्या हलचल है? ऑटो सेक्टर में क्या कुछ नया हो रहा है? टेक ऐंड ऑटो सेक्टर की दिनभर की बड़ी खबरें जानने के लिए बने रहें हमारे साथ.

Live Updates
11:31 PM. 6 May 23 6:01 PM. 6 May

ऑनलाइन वर्क का झांसा

व्हाट्सऐप के एक नये स्कैम में लोगों को अनजाने अंतरराष्ट्रीय फोन नंबरों से व्हाट्सऐप पर कॉल और मैसेज आ रहे हैं. अधिकांश मामलों में सेंडर खुद को कंपनी का एचआर अधिकारी बताते हैं और ऑनलाइन वर्क जैसे पार्ट-टाइम काम ऑफर करते हैं. इस तरह के ज्यादातर कॉल +62 (इंडोनेशिया का कोड) +84 (वियतनाम) और +223 (माली) से शुरू होने वाले नंबरों से भारतीय यूजर्स को किये जा रहे हैं. यूजर्स को यूट्यूब वीडियोज पर ‘लाइक’ बटन प्रेस करने की जॉब के बदले पैसे ऑफर किये जाते हैं. ऐसे यूजर्स से मलीशियस ऐप इंस्टॉल कराये जाते हैं और बंदा जाल में फंस जाता है.

11:31 PM. 6 May 23 6:01 PM. 6 May

अंतरराष्ट्रीय नंबरों से आ रहे कॉल और मैसेज से रहें सावधान

व्हाट्सऐप अब स्पैम और मार्केटिंग मैसेज के लिए ज्यादा यूज किया जाने लगा है. यही कारण है कि लाखों लोग व्हाट्सऐप पर अलग-अलग तरह के फ्रॉड का शिकार हो रहे हैं. अब इस प्लैटफॉर्म पर एक नये तरह का स्कैम सामने आया है, जो व्हाट्सऐप पर कॉल कर किया जा रहा है.

11:31 PM. 6 May 23 6:01 PM. 6 May

नौकरियों के लिए डिग्री का महत्व कम

लिंक्डइन शोध में खुलासा हुआ कि भारत में 76 प्रतिशत पेशेवर मानते हैं कि 20 साल पहले की तुलना में अब नौकरियों के लिए डिग्री का महत्व कम हो गया है. सेंससवाइड ने यह शोध 18 वर्ष से ज्यादा आयु वाले 1,000 से ज्यादा पेशेवरों से इसी वर्ष 6-12 अप्रैल के बीच की बातचीत के आधार पर किया है.

11:31 PM. 6 May 23 6:01 PM. 6 May

नये स्किल्स सीख रहे भारतीय प्रोफेशनल्स

भारतीय प्रोफेशनल्स का एक बड़ा वर्ग मानता है कि भविष्य में कंपनियां तरह-तरह के कौशल जानने और विभिन्न क्षेत्रों में अनुभव वाले प्रोफेशनल्स को किसी एक फील्ड की स्पेशलाइजेशन रखने वाले पेशेवर की तुलना में प्रेफरेंस देंगे. वर्किंग प्रोफेशनल्स के सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म लिंक्डइन ने एक स्टडी के बाद यह जानकारी दी है.

11:31 PM. 6 May 23 6:01 PM. 6 May

Samsung Galaxy F04 पर बंपर डिस्काउंट

Samsung Galaxy F04 (64GB+4GB RAM) को आप फ्लिपकार्ट से ऑर्डर कर सकते हैं. इस स्मार्टफोन की MRP 11,499 रुपये है और इसे 39% डिस्काउंट के बाद महज 6,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. इस पर कई बैंक ऑफर्स भी मिल रहे हैं. सैमसंग एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 10% कैशबैक मिलनेवाला है. इसके साथ ही कई और ऑफर्स भी हैं.

9:22 PM. 6 May 23 3:52 PM. 6 May

Technology News Live: आईफोन पर 20 हजार का एक्सचेंज ऑफर

iPhone 14 की खरीद पर अच्छा-खासा एक्सचेंज ऑफर भी है. अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करने पर 20,000 रुपये तक की छूट मिलेगी. शर्त यह है कि आपका फोन ज्यादा पुराना न हो, और उसकी कंडीशन ठीक-ठाक हो. इन सभी ऑफर्स की पूरी वैल्यू पा लेने पर आईफोन 14 को आप 40 हजार रुपये से भी कम कीमत में खरीद सकते हैं.

मुख्य बातें

Technology News Updates 6 May 2023: ई-कॉमर्स वेबसाइट्स अमेजन और फ्लिपकार्ट पर सेल चल रही है. आप अगर स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी, एसी, फ्रिज, कूलर जैसे प्रोडक्ट लेना चाहते हैं, तो यह अच्छा मौका है. आज टेक जगत में और क्या हलचल है? ऑटो सेक्टर में क्या कुछ नया हो रहा है? टेक ऐंड ऑटो सेक्टर की दिनभर की बड़ी खबरें जानने के लिए बने रहें हमारे साथ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, 14 वर्षों से मल्टीमीडिया जर्नलिज्म में एक्टिव हैं. टेक्नोलॉजी में खास इंटरेस्ट है. इन्होंने एआई, एमएल, आईओटी, टेलीकॉम, गैजेट्स, सहित तकनीक की बदलती दुनिया को नजदीक से देखा, समझा और यूजर्स के लिए उसे आसान भाषा में पेश किया है. वर्तमान में ये टेक-मैटर्स पर रिपोर्ट, रिव्यू, एनालिसिस और एक्सप्लेनर लिखते हैं. ये किसी भी विषय की गहराई में जाकर उसकी परतें उधेड़ने का हुनर रखते हैं. इनकी कलम का संतुलन, कंटेंट को एसईओ फ्रेंडली बनाता और पाठकों के दिलों में उतारता है. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >