World Cup विजेता महिला क्रिकेट टीम को मिलेगा Tata Sierra का पहला बैच, 25 नवम्बर को होगी भारत में लॉन्च

Tata Motors भारत में 25 नवम्बर को नयी Tata Sierra लॉन्च करेगी. पहला बैच विश्व कप जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दिया जाएगा. SUV मॉडर्न डिजाइन, ट्रिपल स्क्रीन सेटअप और Level-2 ADAS के साथ आयेगी

टाटा मोटर्स (Tata Motors) अपनी आइकॉनिक एसयूवी सिएरा (Tata Sierra SUV) की इंडिया में वापसी को एक ऐतिहासिक जेस्चर के साथ शुरू करने जा रही है. कंपनी ने घोषणा की है कि टाटा सिएरा का पहला लॉट भारतीय महिला क्रिकेट टीम (India’s Women Cricket Team) को दिया जाएगा, वह टीम जिसने हाल ही में क्रिकेट वर्ल्ड कप (ICC Cricket World Cup) जीतकर देश का नाम रोशन किया. टाटा मोटर्स का कहना है कि टीम की धैर्य, जुनून और अदम्य भावना को सलाम करने के लिए हर प्लेयर को टाटा सिएरा का टॉप वेरिएंट गिफ्ट किया जाएगा.

टाटा मोटर्स की ओर से खास सम्मान

Tata Motors Passenger Vehicles के MD और CEO शैलेश चंद्रा ने कहा कि टीम की यह जीत देश के लिए गर्व का पल है और इसी स्पिरिट को सेलिब्रेट करने के लिए यह कदम उठाया गया है.

1990s वाली लीजेंडरी Sierra अब मॉडर्न टेक के साथ वापसी

टाटा सिएरा को 25 नवम्बर को ऑफिशियली भारत में लॉन्च किया जाएगा. 90s में जिसने भारत को SUV लाइफस्टाइल टेस्ट कराया था, वही सिएरा अब नये फ्यूचर-रेडी मॉडर्न अवतार में वापसी कर रही है. इस एसयूवी में स्कल्प्टेड बोनट, शार्प ऐंग्युलर डिजाइन, ब्लैक्ड आउट ग्रिल, जिसमें SIERRA नाम इंटीग्रेटेड रहेगा, LED कनेक्टेड लाइट बार, ड्यूल-टोन अलॉय और लुक में ऑरिजिनल Sierra वाली पहचान मॉडर्न तरीके से ट्रांसलेट की गई है.

इंटीरियर में ट्रिपल स्क्रीन सेटअप + मॉडर्न फीचर्स

नयी सिएरा केबिन में डिजिटल इंस्ट्रूूमेंट क्लस्टर + इंफोटेनमेंट युनिट + को-पैसेंजर डिस्प्ले – तीन स्क्रीन्स का सेटअप दिया जाएगा. इसके अलावा इसमें Level-2 ADAS, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटहलेटेड फ्रंट सीट्स, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और एडवांस्ड कनेक्टिविटी भी शामिल होगी.

Petrol + Diesel पहले, Electric वर्जन अगले साल

टाटा मल्टी-पावरट्रेन स्ट्रैटेजी में सिएरा को पहले इंटर्नल कम्बशन इंजन ऑप्शंस में लॉन्च करेगी और अगले वर्ष इलेक्ट्रिक वेरिएंट भी इंट्रोड्यूस किया जाएगा. SUV की अनुमानित कीमत ₹13.50 लाख से ₹24 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है. मार्केट कंपीटिशन में Mahindra Thar Roxx और MG Hector जैसे ऑप्शंस सामने रहेंगे.

Tata Sierra का धमाकेदार टीजर जारी, 25 नवंबर को होगी इंडिया में ग्रैंड एंट्री

Mahindra XEV 9S: भारत की पहली 7-Seater Electric SUV का 27 नवंबर को धमाकेदार डेब्यू

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >