ऑफ-रोडिंग के लिए तैयार है Tata Sierra EV, नए टीजर में AWD सिस्टम की हुई कन्फर्मेशन

Tata Motors की आने वाली Sierra EV में ऑल-व्हील ड्राइव दी जाएगी. इससे इसकी ऑफ-रोड पावर और ड्राइविंग डायनेमिक्स बेहतर हो सकते हैं. उम्मीद है कि SUV अलग-अलग बैटरी और पावरट्रेन ऑप्शन के साथ आएगी.

टाटा मोटर्स ने अपनी अपकमिंग Sierra.EV का एक नया टीजर जारी किया है. यह इलेक्ट्रिक SUV 30 जून को मुंबई में लॉन्च होने जा रही है. टीजर में Sierra.EV को अलग-अलग रास्तों और मुश्किल इलाकों से गुजरते हुए दिखाया गया है, जहां सड़क का नजारा देखते ही देखते रेतीले ट्रैक में बदल जाता है. सबसे दिलचस्प बात यह है कि एक फ्रेम में SUV पर QWD (Quad Wheel Drive) बैज भी साफ दिखाई देता है. इससे ये चीज तो कन्फर्म हो गई है कि Sierra.EV, Tata Harrier EV के बाद टाटा मोटर्स की दूसरी इलेक्ट्रिक कार होगी, जिसमें ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) सिस्टम मिलेगा.

Tata की नई EV में मिलेगा बेहतर कंट्रोल और परफॉर्मेंस

कुछ समय पहले तक ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) टेक्नोलॉजी भारतीय इलेक्ट्रिक कारों में लगभग नदारद थी. लेकिन अब लगता है कि टाटा इस तस्वीर को पूरी तरह बदलने की तैयारी में है. कंपनी सिर्फ Harrier.ev तक ही डुअल-मोटर टेक्नोलॉजी को सीमित नहीं रखना चाहती, बल्कि इसे अपनी दूसरी लाइफस्टाइल-फोकस्ड EVs में भी लाने की प्लानिंग बना रही है.

टीजर में फिलहाल टेक्निकल फीचर्स का खुलासा नहीं किया गया है. लेकिन इसके संकेत काफी दिलचस्प हैं. माना जा रहा है कि इसमें डुअल-मोटर सेटअप मिलेगा, जिसमें एक इलेक्ट्रिक मोटर आगे के एक्सल पर और दूसरी पीछे के एक्सल पर लगी होगी. इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि कार इलेक्ट्रॉनिक तरीके से चारों पहियों में टॉर्क बांट सकेगी.

यह भी पढ़ें: टाटा-महिंद्रा ने कसी कमर, अब लंदन की सड़कों पर दौड़ेंगी भारतीय इलेक्ट्रिक कारें, भारत-ब्रिटेन FTA से खुला रास्ता

Harrier EV में पहले ही दिख चुकी है ये टेक्नोलॉजी

Tata इस टेक्नोलॉजी की झलक पहले ही Harrier EV में दिखा चुकी है. Harrier EV कंपनी के acti.ev Plus प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है. इसमें 65 kWh और 75 kWh जैसे अलग-अलग बैटरी पैक ऑप्शन दिए गए हैं. उम्मीद की जा रही है कि Sierra EV भी इसी रणनीति को अपनाएगी. यानी पूरी रेंज में एक ही बैटरी पैक देने के बजाय कस्टमर्स को कई ऑप्शन मिल सकते हैं.

ऐसे में Sierra EV के शुरुआती वेरिएंट्स में छोटा बैटरी पैक और सिंगल-मोटर सेटअप देखने को मिल सकता है. वहीं टॉप वेरिएंट्स में बड़ा बैटरी पैक और डुअल-मोटर AWD सिस्टम मिलने के चांस हैं.

यह भी पढ़ें: Maruti Suzuki ने बढ़ाए eVitara के दाम, खरीदने से पहले देखें नए प्राइस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >