देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कारों में Tata Punch EV का नाम शामिल है. लेकिन अब इस कार को खरीदने के लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे. Tata Motors ने Punch EV के सभी 6 वेरिएंट्स की कीमत बढ़ा दी है. इस साल फरवरी में कंपनी ने इसका नया फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च किया था, जिसकी शुरुआती कीमत 9.69 लाख रुपये थी. बाजार में Punch EV का मुकाबला XUV 3XO EV, Citroen eC3, MG Comet EV और Windsor EV जैसी इलेक्ट्रिक कारों से है.
कीमत बढ़ने के बाद Punch EV कितने रुपये में मिलेगी?
Punch EV में 30 kWh और 40 kWh बैटरी पैक के ऑप्शन मिलते हैं. 30 kWh बैटरी वाले Smart और Smart+ वेरिएंट की कीमत 10,000 रुपये बढ़ी है, जबकि 40 kWh बैटरी वाले बाकी वेरिएंट 20,000 रुपये महंगे हो गए हैं.
कीमत बढ़ने के बाद Punch EV का बेस Smart वेरिएंट अब 9.79 लाख रुपये में मिलेगा. Smart+ का 30 kWh वेरिएंट 10.39 लाख रुपये और 40 kWh वेरिएंट 11.19 लाख रुपये का हो गया है. वहीं, Adventure 40 kWh की कीमत अब 11.94 लाख रुपये, Empowered की 12.69 लाख रुपये और टॉप मॉडल Empowered+ S की कीमत 12.99 लाख रुपये हो गई है. खास बात यह है कि Smart+ इकलौता वेरिएंट है, जिसमें 30 kWh और 40 kWh, दोनों बैटरी पैक का ऑप्शन मिलता है.
ये भी पढ़ें: Mahindra Discount September 2026: Scorpio-N से लेकर Thar तक, Mahindra की इन गाड़ियों पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट
Punch EV को कंपनी BaaS (बैटरी ऐज ए सर्विस) ऑप्शन के साथ भी खरीदने का मौका देती है. इस ऑप्शन के तहत कस्टमर्स को कार के लिए सिर्फ 6.49 लाख रुपये चुकाने होंगे, जबकि बैटरी के लिए 2.6 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से पेमेंट करना होगा.
Tata Punch EV की नई और पुरानी कीमत
| वेरिएंट | नई कीमत (एक्स-शोरूम) | पुरानी कीमत (एक्स-शोरूम) | अंतर |
| Smart 30 kWh | 9.79 लाख रुपये | 9.69 लाख रुपये | 10,000 रुपये |
| Smart+ 30 kWh | 10.39 लाख रुपये | 10.29 लाख रुपये | 10,000 रुपये |
| Smart+ 40 kWh | 11.19 लाख रुपये | 10.99 लाख रुपये | 20,000 रुपये |
| Adventure 40 kWh | 11.94 लाख रुपये | 11.74 लाख रुपये | 20,000 रुपये |
| Empowered 40 kWh | 12.69 लाख रुपये | 12.49 लाख रुपये | 20,000 रुपये |
| Empowered+ S 40 kWh | 12.99 लाख रुपये | 12.79 लाख रुपये | 20,000 रुपये |
Tata Punch EV की खूबियां
- इसके 30 kWh वेरिएंट में 65 kW (88 PS) का इलेक्ट्रिक मोटर मिलता है, जबकि 40 kWh वेरिएंट ज्यादा पावरफुल 95 kW (130 PS) मोटर के साथ आते हैं.
- रेंज की बात करें तो 30 kWh बैटरी पैक एक बार फुल चार्ज होने पर 365 से 375 km तक की MIDC रेंज देता है. वहीं, 40 kWh वेरिएंट की रेंज 468 km तक बताई गई है. हालांकि, रियल वर्ल्ड में यह रेंज थोड़ी कम हो सकती है.
- दोनों बैटरी पैक में सिटी और स्पोर्ट ड्राइव मोड मिलते हैं, जबकि 40 kWh वेरिएंट में एक्स्ट्रा इको मोड भी दिया गया है. बड़ी बैटरी वाला वेरिएंट परफॉर्मेंस में भी आगे है और सिर्फ 9 सेकंड में 0 से 100 kmph की स्पीड पकड़ लेता है. वहीं, 30 kWh वेरिएंट को इतनी स्पीड तक पहुंचने में 13.5 सेकंड लगते हैं.
- Punch EV के सभी वेरिएंट में 4 लेवल की रीजनरेटिव ब्रेकिंग मिलती है. चार्जिंग की बात करें तो 65 kW DC फास्ट चार्जर से दोनों वेरिएंट करीब 26 मिनट में 20 से 80 परसेंट तक चार्ज हो सकते हैं. इसके अलावा इसमें 3.3 kW और 7.2 kW AC चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलता है.
ये भी पढ़ें: मिडिल क्लास की फेवरेट फैमिली कार हुई महंगी, पेट्रोल और CNG दोनों पर बढ़े दाम, अब कितनी है शुरूआती कीमत?
