Tata Motors ने भारतीय बाजार में अपनी नई Tata Curvv EV SeriesX electric coupe SUV को लॉन्च कर दिया है. इस नए वेरिएंट लाइनअप के साथ कंपनी ने इस रेंज को और भी बड़ा और आकर्षक बना दिया है. खास बात ये है कि इसमें आपको बड़ा बैटरी पैक और बेहतर ड्राइविंग रेंज मिलती है. इस आर्टिकल में हमने आज Hyundai Creta और इस नई लॉन्च हुई Tata Curvv SeriesX के बीच एक डिटेल्ड कंपैरिजन की है, ताकि आपको समझ आ सके कि आपके लिए कौन-सी SUV बेहतर ऑप्शन हो सकती है.
प्राइस और वेरिएंट्स
नई Tata Curvv EV SeriesX को कंपनी ने तीन वेरिएंट में लॉन्च किया है. इसमें Accomplished X की कीमत ₹16.99 लाख, Empowered X की कीमत ₹19.19 लाख, और Empowered X Dark Edition की कीमत ₹19.49 लाख रखी गई है (सभी एक्स-शोरूम कीमतें).
वहीं दूसरी तरफ Hyundai Creta Electric को ज्यादा वेरिएंट ऑप्शन के साथ उतारा गया है. इसमें कुल 8 वेरिएंट मिलते हैं. Executive, Executive Tech, Executive (O), Smart, Smart (O), Premium, Excellence और Excellence Knight Edition. इसकी कीमतें लगभग ₹18.02 लाख से शुरू होकर ₹24.70 लाख तक जाती हैं (एक्स-शोरूम).
अगर दोनों की तुलना करें तो Hyundai Creta Electric की शुरुआती कीमत Tata Curvv EV SeriesX से करीब ₹1.03 लाख ज्यादा है. वहीं टॉप वेरिएंट की बात करें तो Creta Electric, Curvv EV के टॉप मॉडल से करीब ₹5.21 लाख तक महंगी पड़ती है.
बैटरी और रेंज
| फीचर | Tata Curvv EV SeriesX | Hyundai Creta Electric |
|---|---|---|
| बैटरी ऑप्शन | 55 kWh (सिंगल पैक) | 42 kWh और 51.4 kWh |
| मोटर | PMSM इलेक्ट्रिक मोटर | सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर |
| पावर आउटपुट | 167 hp | 135 PS (42 kWh), 171 PS (51.4 kWh) |
| टॉर्क | 215 Nm | उल्लेख नहीं |
| दावा की गई रेंज | 502 km (MIDC) | 390 km (42 kWh), 473 km (51.4 kWh) |
| एसी चार्जिंग | 7.2 kW चार्जर | 11 kW होम चार्जर |
| एसी चार्जिंग समय | 10% से 100% – 7.6 घंटे | 10% से 100% – 4 घंटे |
| डीसी फास्ट चार्जिंग | 10% से 80% – 40 मिनट | 10% से 80% – 58 मिनट |
फीचर्स
Curvv EV SeriesX में फीचर्स की बात करें तो ये काफी प्रीमियम और फ्यूचरिस्टिक पैकेज के साथ आती है. इसमें आपको डुअल 12.3-इंच की बड़ी स्क्रीन मिलती है. एक इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए और दूसरी इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए. इसके अलावा इसमें पैनोरमिक सनरूफ, 360-डिग्री कैमरा, रियर सनशेड्स और फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स जैसी प्रीमियम सुविधाएं भी दी गई हैं. सीटों पर लेदरेट अपहोल्स्ट्री मिलती है और ड्राइवर के लिए 6-वे पावर्ड सीट का ऑप्शन भी है.
कंफर्ट की बात करें तो पीछे की सीटों में टू-स्टेप रिक्लाइनिंग का फीचर मिलता है. एंटरटेनमेंट के लिए 9-स्पीकर JBL साउंड सिस्टम विद सबवूफर दिया गया है. कनेक्टिविटी के मामले में इसमें वायरलेस Apple CarPlay/Android Auto और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी मिलती है. साथ ही 18-इंच अलॉय व्हील्स, लेवल 2 ADAS, V2V और V2L जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं.
डाइमेंशन्स
डाइमेंशन्स की बात करें तो दोनों EVs में थोड़ा-बहुत फर्क देखने को मिलता है. Hyundai Creta Electric की लंबाई 4,340 mm है, चौड़ाई 1,790 mm और ऊंचाई 1,655 mm है, जबकि इसका व्हीलबेस 2,610 mm का मिलता है. वहीं दूसरी तरफ Curvv EV SeriesX की लंबाई 4,310 mm, चौड़ाई 1,810 mm और ऊंचाई 1,637 mm है, और इसका व्हीलबेस 2,560 mm का है.
अगर आसान शब्दों में समझें तो Creta Electric, Curvv EV SeriesX से 30 mm लंबी, 20 mm पतली और 18 mm ज्यादा ऊंची है. साथ ही इसका व्हीलबेस भी 50 mm ज्यादा है.
यह भी पढ़ें: ऑटो बाजार ने तोड़ा रिकॉर्ड: अप्रैल में 26 लाख से ज्यादा वाहनों की बिक्री, हर सेगमेंट में जबरदस्त उछाल
