गर्मियों में कार का ऐसे रखें ख्याल, नहीं आएगी इंजन और टायर में प्रॉब्लम

Summer Car Care Tips: लंबे समय तक धूप में खड़ी रहने या लगातार ड्राइव करने से इंजन, बैटरी और टायर पर बुरा असर पड़ सकता है. ऐसे में यहां दिए गए कुछ आसान कार केयर टिप्स अपनाकर गर्मी में आप अपनी गाड़ी की सही तरीके से देखभाल कर सकते हैं.

Summer Car Care Tips: गर्मियों में बढ़ता टेंपरेचर गाड़ियों पर बुरा असर डाल सकता है और मैकेनिकल समस्याओं का खतरा भी बढ़ा सकता है. लंबे समय तक तेज गर्मी में रहने से इंजन, कूलिंग सिस्टम, बैटरी और टायर जैसे जरूरी हिस्सों पर ज्यादा दबाव पड़ता है. कार का एयर कंडीशनर भी काम करना बंद कर सकता है. इसके अलावा, कार की बाहरी पेंट, डैशबोर्ड, सीट कवर और अन्य इंटीरियर हिस्सों पर भी गर्मी और तेज धूप का असर पड़ सकता है. इसलिए गर्मियों में कुछ कार केयर टिप्स अपनाना जरूरी है.

धूप में कार पार्क करने से बचें

गर्मियों में कोशिश करें कि कार को हमेशा छाया वाली जगह या कवर पार्किंग में खड़ा करें. लंबे समय तक तेज धूप में खड़ी रहने से कार का केबिन बहुत ज्यादा गर्म हो जाता है और डैशबोर्ड, सीट कवर और प्लास्टिक पार्ट्स खराब हो सकते हैं. अगर छाया वाली जगह न मिले, तो विंडशील्ड सनशेड का इस्तेमाल करना भी फायदेमंद रहता है.

कूलेंट और रेडिएटर की जांच करें

गर्मियों में इंजन ओवरहीटिंग की समस्या आम हो सकती है. इससे बचने के लिए कार में कूलेंट का लेवल सही होना जरूरी है. समय-समय पर कूलेंट लेवल चेक करें और रेडिएटर, होज (Car Hoses) और कूलेंट टैंक में किसी तरह की लीकेज या क्रैक तो नहीं है, इसकी भी जांच करें. रेडिएटर की सफाई और सर्विसिंग भी इंजन को ठंडा रखने में मदद करती है.

एसी सिस्टम और एयर फिल्टर की सर्विस कराएं

गर्मी के मौसम में कार का एयर कंडीशनर सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है. अगर एसी सही से कूलिंग नहीं कर रहा है, तो इसका कारण कम रेफ्रिजरेंट या गंदा केबिन एयर फिल्टर हो सकता है. इसलिए गर्मियां शुरू होने से पहले एसी सिस्टम की जांच कराना और जरूरत पड़ने पर एयर फिल्टर बदलना बेहतर होता है.

टायर प्रेशर और बैटरी की जांच जरूरी

तेज गर्मी में टायर के अंदर की हवा फैल सकती है, जिससे टायर प्रेशर बढ़ जाता है. इसलिए टायर प्रेशर को रेगुलर चेक करें और कंपनी द्वारा बताए गए लेवल पर ही रखें. साथ ही टायर में कट, क्रैक या ज्यादा घिसावट भी चेक करें. इसके अलावा, गर्मी बैटरी की लाइफ को भी प्रभावित कर सकती है, इसलिए बैटरी टर्मिनल और कनेक्शन की जांच करते रहें.

यह भी पढ़ें: कार बैटरी खराब होने से पहले देती है ये चेतावनी, इन संकेतों को न करें नजरअंदाज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >