Skoda Octavia RS 2025: 50 लाख में आयी, 20 मिनट में सोल्ड आउट, फीचर्स ने लूट ली महफिल

Skoda ने Octavia RS को भारत में ₹49.99 लाख में लॉन्च किया. दमदार इंजन, लग्जरी फीचर्स और 20 मिनट में बिकी सभी यूनिट्स. जानिए इसकी खासियतें

Octavia RS की भारत में दमदार वापसी: Skoda Auto India ने अपनी 25वीं सालगिरह पर Octavia RS को फिर से लॉन्च किया है.₹49.99 लाख (ex-showroom) की कीमत पर आयी यह लिमिटेड एडिशन परफॉर्मेंस सेडान सिर्फ 20 मिनट में पूरी तरह बिक गई. यह कार पूरी तरह से बनी हुई यूनिट (FBU) है और इसकी डिलीवरी 6 नवंबर 2025 से शुरू होगी.

पावरफुल इंजन और स्पोर्टी परफॉर्मेंस

नयी Octavia RS में 2.0 लीटर TSI टर्बो पेट्रोल इंजन है, जो 265 PS की ताकत और 370 Nm का टॉर्क देता है. 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ यह कार सिर्फ 6.4 सेकंड में 0 से 100 km/h की रफ्तार पकड़तीहै. इसकी टॉप स्पीड 250 km/hहै.

स्टाइलिश लुक और दमदार फीचर्स

Octavia RS में LED मैट्रिक्स हेडलाइट्स, डायनामिक LED टेल लैंप्स और ग्लॉस ब्लैक एक्सेंट्स हैं. 19-इंच Elias एंथ्रासाइटअलॉय व्हील्स इसे स्पोर्टी लुक देते हैं. यह पांच रंगों में उपलब्ध है- Mamba Green, Candy White, Race Blue, Magic Black और Velvet Red.

लग्जरी के साथ टेक्नोलॉजी

इसका इंटीरियर Suedia-लेदर अपहोल्स्ट्री, रेड स्टिचिंग, स्पोर्ट्स सीट्स(मसाज और मेमोरी फंक्शन), और एम्बिएंट लाइटिंग से लैस है. 32.77 cm टचस्क्रीन, वायरलेस Android Auto/Apple Car Play, तीन-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और 675W Canton साउंड सिस्टम इसे प्रीमियम बनाते हैं.

सेफ्टी और वारंटी

Octavia RS में 10 एयरबैग्स, 360 डिग्री कैमरा, ADAS फीचर्स जैसे Adaptive Cruise Control, Lane Assist और Autonomous Emergency Braking शामिल हैं. साथ ही, Skoda की 4 साल/100,000 km की वारंटी और रोडसाइड असिस्टेंस भी मिलती है.

Toyota Century: अब Lexus से भी ज्यादा लग्जरी, Rolls Royce को देगा टक्कर!

2025 Tata Nexon: कौन सा वेरिएंट खरीदना होगा सबसे सही? जानिए पूरी डीटेल

Kia Carens Clavis EV: कौन-सा वेरिएंट खरीदना रहेगा सबसे बढ़िया?

Sierra के लॉन्च को लेकर क्या कन्फ्यूज है Tata Motors?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >