Royal Enfield Hunter 350 का नया वेरिएंट लॉन्च, स्टाइल के साथ मिलेंगे एक्स्ट्रा फीचर्स

Royal Enfield Hunter 350 का नया वेरिएंट एलॉय व्हील्स, बेहतर हेडलाइट और नए फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ है. वहीं, टॉप वेरिएंट में कंपनी ने दो नये कलर ऑप्शन भी पेश किए हैं, जिससे ऑप्शन और बढ़ गए हैं.

Royal Enfield Hunter 350 कंपनी की सबसे किफायती पेशकश है और यह कंपनी के सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल्स में से एक है. ऐसे में Hunter 350 रेंज को बढ़ाते हुए कंपनी ने नया Base Premium वेरिएंट लॉन्च किया है. इसकी कीमत 1.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है. नया Base Premium वेरिएंट काफी हद तक Base ट्रिम जैसा ही है, लेकिन इसमें कई एडिशनल फीचर्स भी जोड़े गए हैं. इसे Hunter 350 के बेस वेरिएंट के ठीक ऊपर पोजिशन किया गया है.

रॉयल एनफील्ड हंटर 350 बेस प्रीमियम वेरिएंट में क्या मिलेगा?

नये अपडेट के तहत इसमें-

  • स्पोक व्हील्स की जगह 17-इंच एलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जिससे रोजमर्रा की राइडिंग ज्यादा आसान हो गई है.
  • इसमें MRF के टायर्स मिलते हैं, जिनका साइज आगे 100 और पीछे 120 सेक्शन है.
  • बाइक में 54W का ज्यादा पावरफुल हलोजन हेडलाइट दिया गया है, जो बेस मॉडल से बेहतर है.
  • डिजी-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ रोटरी स्विचगियर दिया गया है, जिससे कंट्रोल ज्यादा सहज और प्रीमियम लगता है.
  • बेहतर कम्फर्ट और फिनिश के लिए स्टिच्ड सीट और स्पोर्टी ग्रैब रेल जोड़ी गई है.
  • सेफ्टी के लिए सिंगल-चैनल ABS और स्लिप एंड असिस्ट क्लच का फीचर दिया गया है.
  • इसे टारमैक ब्लैक (Tarmac Black) कलर के साथ पेश किया गया है.

इंजन और ब्रेकिंग

  • इसमें वही 349cc का सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन मिलता है.
  • यह इंजन 20hp पावर और 27Nm टॉर्क जेनरेट करता है.
  • ब्रेकिंग के लिए आगे 300mm डिस्क और पीछे 153mm ड्रम ब्रेक दिया गया है.
  • सेफ्टी के लिए इसमें सिंगल-चैनल ABS मिलता है.

हंटर 350 के टॉप वेरिएंट में एड हुए नये कलर

टॉप वेरिएंट में कंपनी ने दो नये रंग Mumbai Yellow और Moonshot White पेश किए हैं.

Mumbai Yellow एक बोल्ड, अट्रैक्टिव और पूरी तरह अर्बन फील देने वाला कलर है, जो शहर की तेज लाइफ और स्टाइल को दिखाता है. यह बाइक को एकदम अलग और यूथफुल लुक देता है.

वहीं Moonshot White थोड़ा अलग और खास डिजाइन के साथ आता है. इसमें सफेद रंग के साथ यूनिक ग्राफिक्स दिए गए हैं, जो इसे स्टाइलिश और अलग बनाते हैं. यह Orion (शिकारी) से इंस्पायर्ड है. यह रंग उन लोगों के लिए है, जो कुछ हटकर और खास लुक चाहते हैं.

यह भी पढ़ें: Bajaj Auto ने महीनेभर में बेच डालीं 4.45 लाख गाड़ियां, 20% बढ़ी सेल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >