Royal Enfield Classic 350 के सभी वेरिएंट्स की कीमत में कितना फर्क? खरीदने से पहले जरूर जानें

भारत में Royal Enfield Classic 350 की कीमत करीब 1.82 लाख रुपये से शुरू होती है. कंपनी इसके लिए लगभग 41.55 kmpl का माइलेज क्लेम करती है. इस बाइक का कर्ब वेट 195 KG और सीट हाइट 805 mm है.

भारत में 350cc सेगमेंट की बात हो और Royal Enfield Classic 350 का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता. यह बाइक लंबे समय से भारतीय राइडर्स की पसंदीदा बनी हुई है. अगर आप इसे खरीदने की सोच रहे हैं, तो सिर्फ लुक्स नहीं बल्कि इसकी कीमत, माइलेज और डायमेंशन्स जैसी बातें जानना भी बेहद जरूरी है. ऐसे में अगर आप भी स्टाइलिश बाइक को लेने का प्लान कर रहे हैं, तो आइए देख लेते हैं इसके हर वैरिएंट की कितनी कीमत है.

Royal Enfield Classic 350 के वेरिएंट्स और कीमत

Royal Enfield Classic 350 कई शानदार कलर ऑप्शन्स में आती है. आपको बता दें कि इस बाइक की कीमत चुने गए रंग और वेरिएंट के हिसाब से बदलती है. ऐसे में अगर आप इस पॉपुलर RE बाइक को खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए सही कीमत जानना बेहद जरूरी है. चलिए फिर देखते हैं 2026 में Classic 350 के सभी वेरिएंट्स की पूरी एक्स-शोरूम प्राइस लिस्ट.

Classic 350 वेरिएंट्सएक्स-शोरूम प्राइस
Redditch RedRs 1,82,658
Halcyon BlackRs 1,85,347
Jodhpur BlueRs 1,88,732
Madras RedRs 1,88,732
Medallion BronzeRs 1,92,994
Commando SandRs 2,04,340
Gun GreyRs 2,12,856
Stealth BlackRs 2,12,856
EmeraldRs 2,17,585

Royal Enfield Classic 350 के फीचर्स 

स्पेक्स और फीचर्स की बात करें तो बेस वेरिएंट में आपको सिंगल-चैनल ABS और थोड़ा सिंपल फिनिश मिलता है. वहीं मिड और टॉप वेरिएंट्स में डुअल-चैनल ABS, अलॉय व्हील्स और कुछ जगहों पर क्रोम एक्सेंट्स जैसे प्रीमियम टच देखने को मिलते हैं. दिलचस्प बात यह है कि ये फर्क ज्यादातर लुक्स और फीचर्स तक ही सीमित है, क्योंकि चारों वेरिएंट्स में वही दमदार 349 cc का इंजन और एक जैसा चेसिस दिया गया है.

परफॉर्मेंस की बात करें तो इंजन 20.2 hp की मैक्स पावर और 27 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है. इसके अलावा बाइक में 170 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस आपको मिल जाता है. इसमें 13 लीटर की फ्यूल टैंक कैपेसिटी मिलती है, जो इसे लॉन्ग राइड्स के लिए भी बढ़िया बनाती है.

कितनी है माइलेज और वजन?

Royal Enfield Classic 350 का ARAI-रेटेड माइलेज करीब 41.55 kmpl बताया जाता है. हालांकि, असल सड़कों पर यह आंकड़ा ट्रैफिक, बाइक पर लोड और आपकी राइडिंग स्टाइल के हिसाब से थोड़ा ऊपर-नीचे हो सकता है.

वजन की बात करें तो यह बाइक करीब 195 KG की है. वहीं इसकी सीट हाइट 805 mm रखी गई है, जिससे ज्यादातर राइडर्स के लिए इसे संभालना काफी आसान हो जाता है.

यह भी पढ़ें: Honda Shine 125 के सभी वैरिएंट्स की कीमत में कितना फर्क? खरीदने से पहले जरूर जानें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >