अगर भारत की आइकॉनिक कारों की बात करें, तो Hindustan Ambassador का नाम सबसे पहले आता है. यह देश की शुरुआती मेड-इन-इंडिया कारों में से एक थी. साल 2014 में हिंदुस्तान मोटर्स ने इसका प्रोडक्शन बंद कर दिया था. लेकिन आज भी देश के कई हिस्सों में Ambassador के शानदार तरीके से मेंटेन किए गए और मॉडिफाइड मॉडल देखने को मिल जाते हैं. अब पंजाब से आए एक वीडियो ने हमारा ध्यान खींचा है. यहां एक पुरानी Ambassador सेडान को पीछे से काटकर उसे एक अनोखे पिकअप ट्रक में बदल दिया गया है. आइए इस वीडियो को देखते हैं.
देखें वीडियो
यह वीडियो हरभेज सिद्धू (Harbhej Sidhu) के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है. वीडियो में व्लॉगर पंजाब में मौजूद एक बेहद शानदार मॉडिफाइड Ambassador कार के मालिक से बात करते हैं. बातचीत के दौरान मालिक बताते हैं कि इस कार में किए गए ज्यादातर मॉडिफिकेशन उन्होंने खुद अपने हाथों से किए हैं. उन्हें विंटेज कारों और बाइक्स का काफी शौक है. इसी जुनून की वजह से वह अपना एक गैरेज भी चलाते हैं, जहां सुपरबाइक्स की रिपेयरिंग की जाती है.
4-डोर सेडान को बना दिया 2-डोर पिकअप
अगर कार के बदलावों की बात करें, तो सबसे पहले इसकी फ्रंट लुक पर नजर जाती है पुराने हेडलैम्प्स की जगह मॉडर्न प्रोजेक्टर LED यूनिट्स लगा दी गई हैं. वहीं, स्टॉक ग्रिल को हटाकर उसकी जगह क्रोम फिनिश वाली कस्टम-मेड मेटल ग्रिल लगाई गई है, जिसके बीच में Ambassador की ब्रांडिंग भी दी गई है. खास बात यह है कि कार का ओरिजिनल क्रोम-प्लेटेड मेटल बंपर बरकरार रखा गया है.
यह 2010 मॉडल Ambassador है. इसके मालिक ने इस फोर-डोर सेडान को टू-डोर पिकअप में बदल दिया, ताकि ट्रिप्स के दौरान अपनी बाइक्स को आसानी से साथ ले जा सकें. साइड से देखने पर सबसे बड़ा बदलाव नजर आता है. कार को B-पिलर के बाद से काटकर पिकअप स्टाइल दिया गया है. दिलचस्प बात यह है कि सिर्फ ऊपरी हिस्से में ही बदलाव किया गया है, जबकि नीचे का हिस्सा और Ambassador की ओरिजिनल बॉडी लाइन्स बिल्कुल वैसे ही रखी गई हैं.
वुडन फिनिश और हिडन सीट ने बनाया खास
बता दें कि Hindustan Motors ने Ambassador का एक ऑफिसियल पिकअप वर्जन Veer नाम से लॉन्च किया था. लेकिन वीडियो में दिख रही ये कार उससे बिल्कुल अलग है. इस Ambassador की सबसे खास बात इसका रियर लोडिंग बे है, जिसे खूबसूरत वुडन फिनिश दी गई है. इतना ही नहीं, ड्राइवर सीट के पीछे एक छिपी हुई बेंच सीट भी बनाई गई है.
इसके अलावा, इस कार का टेलगेट भी खास तौर पर कस्टमाइज किया गया है. कार की पेंट स्कीम भी लोगों का ध्यान तुरंत खींच लेती है. हालांकि मालिक साफ बताते हैं कि यह Army Green नहीं, बल्कि उससे थोड़ा हल्का शेड है. वहीं केबिन में भी कई बदलाव किए गए हैं, जिनमें कस्टम-डिजाइन स्टीयरिंग व्हील, एसी और पहले से ज्यादा कम्फर्टेबल अपग्रेडेड सीट्स शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: 59 साल पुरानी Ambassador में फिट कर दिया Skoda का इंजन और Mercedes गियरबॉक्स, देखें वीडियो
