Bajaj Auto ने Pulsar N160 की रेंज को अब और बड़ा कर दिया है. कंपनी ने इसके दो नए वेरिएंट N160 S और N160 SS लॉन्च किए हैं. इसके बाद अब Pulsar N160 कुल तीन वेरिएंट में उपलब्ध है. मौजूदा N160 इस रेंज का एंट्री-लेवल मॉडल है, जिसमें 2-वाल्व इंजन मिलता है. वहीं, नए N160 S और N160 SS में ज्यादा दमदार 4-वाल्व इंजन के साथ कई नए टेक्नोलॉजी फीचर्स जोड़े गए हैं. इनमें N160 SS सबसे टॉप-स्पेक वेरिएंट है. आइए जानते हैं, तीनों वेरिएंट में क्या-क्या अंतर हैं.
Bajaj Pulsar N160
- Bajaj Pulsar N160 के स्टैंडर्ड मॉडल में पहले की तरह 164.9cc का एयर-कूल्ड, 2-वॉल्व इंजन मिलता है, जो 15.8 bhp की पावर और 14.65 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है.
- इस बाइक को Bajaj ने इस साल की शुरुआत में बड़ा अपडेट भी दिया था. इसमें अब USD फोर्क्स, डुअल-चैनल ABS, असिस्ट और स्लिपर क्लच, प्रोजेक्टर LED लाइटिंग और Bluetooth कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मिलते हैं.
- वेरिएंट के हिसाब से बाइक में Bluetooth कनेक्टिविटी के ऑप्शन के साथ LCD इंस्ट्रूमेंट कंसोल और चार राइडिंग मोड्स (Road, Rain, Off-road और Sport) भी दिए गए हैं.
- ब्रेकिंग की बात करें तो आप सिंगल-चैनल ABS के साथ रियर ड्रम ब्रेक या डुअल-चैनल ABS के साथ रियर डिस्क ब्रेक वाला वेरिएंट चुन सकते हैं. सीटिंग में भी सिंगल-सीट और स्प्लिट-सीट का ऑप्शन मिलता है.
- इसकी कीमत फिलहाल 1.32 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है.
ये भी पढ़ें: TVS Jupiter 125 हुआ महंगा, खरीदने से पहले जानें किस वेरिएंट पर कितनी बढ़ी कीमत
Bajaj Pulsar N160 S
- इसकी कीमत 1.33 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, यानी स्टैंडर्ड टॉप-स्पेक N160 के मुकाबले यह थोड़ी ही महंगी है. हालांकि, कीमत बढ़ने के साथ इसमें कई बड़े बदलाव भी किए गए हैं.
- सबसे बड़ा बदलाव इसका नया 164.5cc, ऑयल-कूल्ड, 4-वॉल्व इंजन है. यह इंजन 18.24 bhp की पावर और 14.4 Nm का टॉर्क जनरेट करता है.
- इंजन के साथ इलेक्ट्रॉनिक थ्रॉटल दिया गया है, जिसमें Road, Rain, Sport और Off-road जैसे चार राइडिंग मोड मिलते हैं. इसके अलावा बाइक में Crawl टेक्नोलॉजी भी दी गई है.
- N160 S के हार्डवेयर में भी काफी बदलाव देखने को मिलते हैं. इसमें 300mm का फ्रंट डिस्क ब्रेक, 37mm USD फोर्क्स और 130-सेक्शन का रेडियल रियर टायर मिलता है.
- सेफ्टी के लिए बाइक में डुअल-चैनल ABS दिया गया है. वहीं, LCD कंसोल में Bluetooth कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसे फीचर्स भी मिलते हैं.
- हालांकि, Bajaj ने इसमें ट्रैक्शन कंट्रोल और TFT कंसोल जैसे फीचर्स नहीं दिए हैं.
Bajaj Pulsar N160 SS
- N160 SS को कंपनी ने N160 S के बेस्ड पर तैयार किया है, लेकिन इसमें कुछ प्रीमियम टेक्नोलॉजी फीचर्स जोड़े गए हैं.
- हालांकि, इंजन, चेसिस और बाकी हार्डवेयर में कोई बदलाव नहीं किया गया है. यानी इसमें वही 18.24 bhp वाला फोर-वाल्व इंजन मिलता है, जो राइड-बाय-वायर थ्रॉटल, राइडिंग मोड्स और Crawl Technology के साथ आता है.
- N160 SS में पुराने LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर की जगह 5-इंच का TFT डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें Google Maps की मिररिंग का सपोर्ट मिलता है. इसके अलावा बाइक में ट्रैक्शन कंट्रोल, Wi-Fi कनेक्टिविटी और एडजस्टेबल ब्रेक व क्लच लीवर भी जोड़े गए हैं.
- लुक को थोड़ा अलग बनाने के लिए नए ग्राफिक्स और कलर्ड अलॉय व्हील्स दिए गए हैं.
- इन सभी नए फीचर्स की वजह से N160 SS की कीमत N160 S से ज्यादा हो गई है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.42 लाख रुपये रखी गई है.
ये भी पढ़ें: KTM RC 160 पर पड़ा महंगाई का असर, ₹15 हजार बढ़ी कीमत; जानें अब कितने में मिलेगी
