₹60000 तक घटी Ola की इलेक्ट्रिक बाइक की कीमत

Ola Electric ने Roadster X+ 9.1 kWh बाइक की कीमत ₹60,000 घटा दी है. 500km रेंज वाली यह बाइक लिमिटेड टाइम स्लॉट में बेची जाएगी, जिसकी पहली सेल 3 अप्रैल को शाम 6 से 9 बजे तक होगी.

Ola Electric ने अपनी पॉपुलर इलेक्ट्रिक बाइक Roadster X+ 9.1 kWh की कीमत में बड़ी कटौती का ऐलान किया है. कंपनी ने इसकी कीमत ₹60,000 तक कम कर दी है, जिसके बाद अब यह बाइक ₹1,29,999 में मिलेगी. पहले इसकी कीमत ₹1,89,999 थी.

कीमत घटने की वजह क्या है?

कंपनी के मुताबिक, यह कीमत कटौती उसकी इन-हाउस बैटरी टेक्नोलॉजी 4680 Bharat Cell के बड़े स्तर पर हुए प्रोडक्शन की वजह से पॉसिबल हुई है. Gigafactory में बैटरी प्रोडक्शन बढ़ने से लागत कम हुई है और इसका फायदा सीधे ग्राहकों तक पहुंचाया जा रहा है.

लिमिटेड स्लॉट्स में ही मिलेगी बाइक

कीमत में कटौती के साथ ही Ola Electric ने Roadster X+ 9.1 kWh की बिक्री का तरीका भी बदल दिया है. अब यह इलेक्ट्रिक बाइक ओपन सेल में नहीं मिलेगी, बल्कि लिमिटेड टाइम स्लॉट्स में बेची जाएगी. यानी ग्राहक इसे केवल तय समय पर ही खरीद सकेंगे. पहला खरीदने का मौका 3 अप्रैल को शाम 6 बजे से 9 बजे तक मिलेगा. इस दौरान भी लिमिटेड यूनिट्स ही उपलब्ध होंगी. आगे के सेल स्लॉट्स कंपनी प्रोडक्शन के हिसाब से समय-समय पर घोषित करेगी.

परफॉर्मेंस और रेंज

Ola Roadster X+ 9.1 kWh कंपनी की टॉप-एंड इलेक्ट्रिक बाइक है. इसमें दी गई बैटरी एक बार चार्ज करने पर करीब 500 किमी तक की रेंज देने का दावा करती है, जो इसे लंबी दूरी के लिए भी अच्छा ऑप्शन बनाती है.

यह भी पढ़ें: रोज 50 किमी चलाते हो? ये बाइक्स बदल देंगी आपकी जेब की कहानी

यह भी पढ़ें: Honda Shine 125 खरीदने का बना रहे हैं प्लान? पहले जान लें ये 5 जरूरी बातें

यह भी पढ़ें: ये हैं ₹1 लाख से कम कीमत में आने वाले 5 धांसू माइलेज वाली बाइक्स, देखें लिस्ट

यह भी पढ़ें: बजट में फिट नहीं बैठ रही Royal Enfield Bullet 350? ये 5 बाइक दे सकती हैं बेहतर डील

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >