E-GramSwaraj Portal & App: पंचायत के विकास कार्यों की जानकारी होगी आपकी मुट्ठी में

PM Modi Talks to All Sarpanchs Launch Swamitva Yojna Egramswaraj Portal And App On Panchayati Raj Diwas : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के सरपंचों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्‍यम से शुक्रवार को बात की. पंचायती राज दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने ई ग्राम स्वराज ऐप और पोर्टल (E-Gramswaraj App & Portal) और स्वामित्व योजना (PM Swamitva Scheme) का शुभारंभ किया.

PM Modi Talks to All Sarpanchs Launch Swamitva Yojna Egramswaraj Portal And App On Panchayati Raj Diwas : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के सरपंचों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्‍यम से शुक्रवार को बात की. मौका था पंचायती राज दिवस का.

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पंचायत का मजबूत होना बहुत जरूरी है तभी देश का विकास संभव है. वर्तमान कोरोना संकट ने हमें सिखाया कि हमें आत्मनिर्भर बनना होगा. जिला अपने स्तर पर, राज्य अपने स्तर पर आत्मनिर्भर बनें.

Also Read: Panchayati raj day 2020: ‘संकल्प शक्ति से कोरोना को जरूर करेंगे परास्त’, PM MODI ने दिया ‘दो गज दूरी’ का संदेश

पंचायती राज दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने ई ग्राम स्वराज ऐप और पोर्टल (E-Gramswaraj App & Portal) और स्वामित्व योजना (PM Swamitva Scheme) का शुभारंभ किया.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि स्वामित्व योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के प्रयासों को गति मिलेगी. देश भर के पंचायती राज संस्थानों में ई—गवर्नेंस को मजबूत करने के लिए यह योजना लायी गई है.

Also Read: PM Modi फेसबुक पर दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता, Trump ने इस मामले में मारी बाजी…

जहां स्वामित्व योजना के लागू होने के बाद कोई भी व्यक्ति घर बैठे अपनी संपत्ति को ब्योरा देख सकता है. वहीं, ई-ग्राम स्वराज ऐप पंचायतों का लेखाजोखा रखने वाला सिंगल डिजिटल प्लेटफॉर्म होगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गांवों के विकास में तकनीक की जरूरत पर बल देते हुए कहा- मजबूत पंचायतें आत्मनिर्भर बनने की नींव हैं. सरकार ने पंचायती राज की व्यवस्थाओं को आधुनिक बनाने के लिए लगातार काम किया है. 1.25 लाख से ज्यादा पंचायतों तक ब्रॉडबैंड कनेक्शन पहुंच गया है.

Also Read: PM Modi ने जिस Aarogya Setu App के बारे में बात की, उसके बारे में कितना जानते हैं आप?

3 लाख कॉमन सर्विस सेंटर काम कर रहे हैं. आज इतने बड़े पैमाने पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हो रही है. इसमें इन बातों का बड़ा योगदान है. शहर और गांव की दूरी कम करने के लिए सरकार ने दो प्रोजेक्ट शुरू किए हैं- ई-ग्राम स्वराज और हर ग्रामवासी के लिए स्वामित्व योजना.

ई-ग्राम स्वराज ऐप पंचायतों का लेखाजोखा रखने वाला सिंगल डिजिटल प्लेटफॉर्म होगा. पंचायत के विकास कार्यों, उसके फंड और कामकाज की जानकारियां हर व्यक्ति को मिलेगी. इससे ट्रांसपरेंसी बढ़ेगी. स्वामित्व योजना के तहत गांवों में ड्रोन से एक-एक संपत्ति की मैपिंग की जाएगी.

इससे लोगों के बीच झगड़े खत्म हो जाएंगे, विकास कार्यों को गति मिलेगी और शहरों की तरह इन संपत्तियों पर बैंक से लोन लिया जा सकेगा. अभी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश समेत छह राज्यों में इस योजना को ट्रायल के तौर पर शुरू कर रहे हैं. फिर इसे देश के हर गांव में लागू किया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >