पहली कार खरीदने का है प्लान? ₹10 लाख के अंदर ये 5 कारें दे सकती हैं पैसा वसूल पैकेज, Maruti की 3 गाड़ियां लिस्ट में

फर्स्ट टाइम अपने घर एक नई कार लाने का प्लान कर रहे हैं? ₹10 लाख से कम कीमत में 5 बेहतरीन कारों की लिस्ट देखें, जो चलाने में आसान, बजट में और डेली के इस्तेमाल के लिए परफेक्ट हैं. इनमें मारुति की 3 शानदार गाड़ियां शामिल हैं.

किसी भी ऑनर के लिए अपनी पहली कार खरीदना एक बड़ा फैसला होता है. पहली कार ऐसी होनी चाहिए जिसे चलाना आसान हो, जिसका मेंटेनेंस बजट में हो और जो रोज के इस्तेमाल के लिए सही हो. गनीमत यह है कि भारतीय बाजार में 10 लाख रुपये से कम में कई बेहतरीन ऑप्शन मौजूद हैं जो नए खरीदारों की जरूरतों को पूरा करते हैं. इस आर्टिकल में 10 लाख रुपये से कम कीमत वाली पांच ऐसी कारों के बारे में बताएंगे, जिन्हें पहली कार के रूप में चुना जा सकता है. सबसे बात यह है कि लिस्ट में 3 नाम मारुति सुजुकी से है. 

मारुति सुजुकी स्विफ्ट (Maruti Suzuki Swift)

मारुति सुजुकी स्विफ्ट भारत में पहली कार खरीदने वालों के लिए आज भी सबसे समझदारी भरा ऑप्शन है. यह साइज में छोटी है, इसे शहर के ट्रैफिक में चलाना आसान है और इसका दमदार पेट्रोल इंजन रोज की ड्राइविंग को मजेदार बनाता है. यह हैचबैक अपने बेहतरीन माइलेज और कम मेंटेनेंस खर्च के लिए जानी जाती है, जो नए खरीदारों को बहुत पसंद आती है. मारुति का बड़ा सर्विस नेटवर्क और अच्छी रीसेल वैल्यू इसे और भी खास बनाती है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.83 लाख रुपये है.

टाटा पंच (Tata Punch)

अगर आप थोड़ा मजबूत और एसयूवी जैसा अहसास देने वाला वाहन चाहते हैं, तो टाटा पंच एक अच्छा ऑप्शन है. यह माइक्रो-एसयूवी ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस, ऊंची सीटिंग पोजिशन और मजबूत बॉडी के साथ आती है, जो इसे खराब रास्तों के लिए सही बनाती है. इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी बेहतरीन सेफ्टी-रेटिंग है, जिससे यह इस बजट में सबसे सेफेस्ट कारों में से एक बन जाती है. Punch शहर के भीड़भाड़ वाले रास्तों पर चलाने के लिए भी काफी आसान है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.69 लाख रुपये है.

ये भी पढ़ें: Maruti Suzuki की कार खरीदने का प्लान है? Baleno समेत इन गाड़ियों की कीमत ₹30,000 तक बढ़ी, देखें पूरी लिस्ट

मारुति सुजुकी बलेनो (Maruti Suzuki Baleno)

जो खरीदार ज्यादा प्रीमियम हैचबैक का अनुभव चाहते हैं, उनके लिए मारुति सुजुकी बलेनो सबसे अलग नजर आती है. यह बड़ा केबिन, आरामदायक राइड क्वालिटी और एक रिफाइंड पेट्रोल इंजन देती है. बलेनो में कई बेहतरीन फीचर्स भी मिलते हैं, जो कार चलाने के अनुभव को और बेहतर बनाते हैं. यह 10 लाख रुपये से कम में उपलब्ध सबसे प्रैक्टिकल फैमिली कारों में से एक है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.99 लाख रुपये है.

हुंडई एक्सटर (Hyundai Exter)

हुंडई एक्सटर ने नए कार खरीदारों के बीच तेजी से लोकप्रियता हासिल की है. इसका छोटा साइज और ऊंची सीटिंग पोजिशन इसे चलाने और पार्क करने में आसान बनाती है, जबकि इसका लुक इसे एक मिनी-एसयूवी का अहसास देता है. हुंडई ने एक्सटर में कई आधुनिक फीचर्स और सेफ्टी फीचर्स दिए हैं, जो इसे इस सेगमेंट में एक बेहतरीन कार बनाते हैं. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 5.79 लाख रुपये है.

ये भी पढ़ें: Maruti Suzuki Ertiga से अपग्रेड करना चाहते हैं? ये 4 MPV आपके लिए बन सकती हैं परफेक्ट चॉइस

मारुति सुजुकी ब्रेजा (Maruti Suzuki Brezza)

जो लोग एक कॉम्पैक्ट-एसयूवी का एक्सपीरियंस और सुविधाएं चाहते हैं, उनके लिए मारुति सुजुकी ब्रेजा एक मजबूत दावेदार है. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 7.39 लाख रुपये है. इसमें बड़ा केबिन, स्मूथ पेट्रोल इंजन और आरामदायक ड्राइविंग का एक्सपीरियंस  मिलता है. मारुति का भरोसा और पूरे देश में सर्विस नेटवर्क इसे लंबे समय के लिए एक समझदारी भरा ऑप्शन बनाता है. इसके 2026 मॉडल में आपको टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलेगा. 


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शिवांश शेखर

शॉर्ट बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.

विस्तृत बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं. 

उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई  

बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया. 

काम का सफर 

पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.

विजन 

शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >