Ola EV खरीदें नवरात्रि में खास कीमत पर, स्कूटर और बाइक पर ऑफर

ओला इलेक्ट्रिक ने नवरात्रि महोत्सव ऑफर का ऐलान किया है. इसके तहत Ola S1 स्कूटर पर ₹9,999 का कैश डिस्काउंट और 8 साल की वारंटी मिलेगी. Roadster बाइक पर EMI ट्रांजैक्शन पर ₹10,000 कैशबैक मिलेगा. साथ ही मुहूर्त महोत्सव ऑफर में S1 Pro+ और Roadster X+ को स्पेशल प्राइस पर खरीदा जा सकेगा.

कभी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में दबदबा रखने वाली ओला इलेक्ट्रिक अब ग्राहकों को वापस आकर्षित करने के लिए नये-नये ऑफर्स लेकर आ रही है. कंपनी ने नवरात्रि महोत्सव के मौके पर खास ऑफर का ऐलान किया है, जिसके तहत उसके स्कूटर्स और रोडस्टर बाइक पर 30 हजार रुपये तक के बेनिफिट्स दिये जा रहे हैं.

Ola S1 पर कैश डिस्काउंट और वारंटी

ओला ने अपने लोकप्रिय Ola S1 स्कूटर पर ₹9,999 का कैश डिस्काउंट देने का ऐलान किया है. इसके साथ ही कंपनी ग्राहकों को 8 साल की एक्सटेंडेड वारंटी भी दे रही है. यह ऑफर नवरात्रि के 9 दिनों तक उपलब्ध रहेगा.

Roadster बाइक पर कैशबैक

कंपनी ने हाल ही में अपनी Roadster लाइनअप की कीमतों को रिवाइज किया है. अब EMI ट्रांजैक्शन पर चुनिंदा बैंक कार्ड्स के जरिये रोडस्टर बाइक खरीदने वालों को ₹10,000 का कैशबैक मिलेगा. इससे बाइक की कीमत और भी किफायती हो जाएगी.

मुहूर्त महोत्सव ऑफर

ओला ने एक और खास ऑफर पेश किया है जिसे मुहूर्त महोत्सव नाम दिया गया है. इसके तहत कंपनी 90 मिनट की विंडो में अपने ईवी को स्पेशल प्राइस पर बेचेगी. इस ऑफर में S1 Pro+ 4kWh मॉडल को ₹99,999 में और Roadster X+ 4.5kWh वेरिएंट को ₹79,999 में खरीदा जा सकेगा.

मार्केट में ओला की स्थिति

एक समय ओला इलेक्ट्रिक भारतीय ईवी मार्केट में टॉप पर थी, लेकिन अब कंपनी टॉप 5 से बाहर हो गई है. बिक्री में गिरावट के चलते कंपनी लगातार नये ऑफर्स और स्कीम्स लॉन्च कर रही है ताकि ग्राहकों को फिर से आकर्षित किया जा सके.

यह भी पढ़ें: Ather EV स्कूटर्स पर 20 हजार रुपये तक का डिस्काउंट, जानें कीमत

यह भी पढ़ें: 45 हजार का स्कूटर, 25 पैसे में चलेगा 1 किलोमीटर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >