NeoKavach Air Vest: बाइक राइडर्स के लिए लॉन्च हुआ एयरबैग, एक्सीडेंट होते ही जान बचाएगी ये जैकेट

NeoKavach Air Vest: NeoKavach ने भारत का पहला ऐसा पहनने वाला एयरबैग वेस्ट लॉन्च किया है जो खास तौर पर बाइक राइडर्स के लिए बनाया गया है. इसमें एक मैकेनिकल टेथर सिस्टम दिया गया है, जो झटके लगते ही सिर्फ 100 मिलीसेकंड में फूल जाता है और आपके सीने, रीढ़ और गर्दन को बचाता है.

NeoKavach Air Vest: NeoKavach एक नया Indo-French स्टार्टअप है और बाइक सेफ्टी को बेहतर बनाने पर काम करता है. उसने भारत का पहला वियरएबल एयरबैग सिस्टम (Wearable Airbag System) लॉन्च किया है. इस नए प्रोडक्ट का नाम NeoKavach Air Vest रखा गया है. इसे खास तौर पर इसलिए बनाया गया है ताकि बाइक चलाने वालों को ऐसी एक्स्ट्रा सेफ्टी मिल सके, जो आम जैकेट और आर्मर तेज रफ्तार या सीधी टक्कर वाली दुर्घटनाओं में अक्सर नहीं दे पाते. आइए आपको इसकी पूरी जानकारी देतें हैं.

पहनने वाला एयरबैग कैसे काम करता है?

कंपनी के मुताबिक, इस जैकेट का आइडिया बहुत सीधा है. एक हादसे की स्थिति में राइडर के ऊपरी शरीर के सबसे नाजुक हिस्सों को सबसे कम समय में बचाना. इलेक्ट्रॉनिक्स, सेंसर या बैटरी पर निर्भर रहने के बजाय NeoKavach ने एक बिल्कुल मैकेनिकल ट्रिगर चुना है. एक रस्सी (tether) जैकेट को बाइक से जोड़ती है, और जैसे ही ये कनेक्शन जोर से टूटता है, जैसे किसी एक्सीडेंट में या राइडर बाइक से दूर जा गिरता है तो सिस्टम तुरंत एक्टिवेट हो जाता है.

करीब 100 मिलीसेकंड के अंदर जैकेट के अंदर मौजूद एयर चैंबर्स फुल जाते हैं और सीना, रीढ़, कंधे और गर्दन के चारों तरफ एक सख्त कुशन जैसा सुरक्षा कवच तैयार कर देते हैं.

बार-बार इस्तेमाल कर सकते हैं ये एयरबैग

NeoKavach का कहना है कि यह तरीका गंभीर चोटों जैसे रीढ़ में ज्यादा झुकाव, पसलियों में फ्रैक्चर या अंदरूनी अंगों पर लगने वाले असर के खतरे को काफी कम कर देता है. एयरबैग फुलने पर इसका साइज मॉडल के हिसाब से करीब 17 से 28 लीटर तक हो सकता है, जो टक्कर के समय राइडर की बॉडी को स्थिर रखने के लिए काफी होता है.

एक बार एयरबैग खुल जाने के बाद, राइडर सिर्फ गैस कार्ट्रिज बदलकर इस जैकेट को फिर से इस्तेमाल कर सकता है. यानी यह एक बार इस्तेमाल होने वाला गियर नहीं है. इसे कई बार यूज किया जा सकता है.

कितनी है कीमत?

इस वेस्ट की कीमत ₹32,400 है. इसके साथ ही NeoKavach दो ऐसे बैग भी लॉन्च कर रहा है जिनमें एयरबैग प्रोटेक्शन बिल्ट-इन मिलता है. Tech Pack Pro की कीमत ₹40,800 है. इसमें सेफ्टी के साथ-साथ हाइड्रेशन पाउच, लैपटॉप रखने की जगह और हेलमेट होल्डर जैसी फैसिलिटी भी मिलती हैं.

वहीं जो लोग डेली सफर करते हैं, उनके लिए Tech Pack Air बेहतर है. इसकी कीमत ₹36,000 है और यह हल्का होने के साथ वही तेज-से-खुलने वाली सेफ्टी टेक्नोलॉजी देता है.

यह भी पढ़ें: बाइक का इंजन ऑयल कब बदलना चाहिए? मिलने लगे अगर ये 5 संकेत तो भूल कर भी न करें नजरअंदाज

यह भी पढ़ें: ट्रिप पर निकलने से पहले 5 मिनट में करें गाड़ी का प्री-चेकअप, सुहाने सफर में नहीं आएगी कोई भी अड़चन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >