Tata Nano से टकराकर ऐसा हुआ Mahindra Thar का हाल, यकीन न हो तो देखें Viral Video

Viral Video – इस वीडियो में काले रंग की एक महिंद्रा थार सड़क पर उल्टी पड़ी दिखाई दे रही है, वहीं सड़क के एक किनारे पर लाल रंग की टाटा नैनो खड़ी है और उसका अगला हिस्सा डैमेज्ड नजर आ रहा है. वायरल वीडियो में यह दावा किया जा रहा है कि दोनों कारों का यह हाल आपस में टक्कर होने के बाद हुआ है.

Mahindra Thar vs Tata Nano : खबर का शीर्षक पढ़कर आप भी चौंक गये होंगे. है भी यह चौंकानेवाला, क्योंकि भारी और दमदार महिंद्रा थार के सामने हल्की-फुल्की टाटा नैनो का क्या मुकाबला भला? लेकिन सोशल मीडिया में एक सड़क दुर्घटना का वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में काले रंग की एक महिंद्रा थार सड़क पर उल्टी पड़ी दिखाई दे रही है, वहीं सड़क के एक किनारे पर लाल रंग की टाटा नैनो खड़ी है और उसका अगला हिस्सा डैमेज्ड नजर आ रहा है. वायरल वीडियो में यह दावा किया जा रहा है कि दोनों कारों का यह हाल आपस में टक्कर होने के बाद हुआ है. हालांकि वीडियाे में टक्कर होते और गाड़ी पलटते नहीं दिखाया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की बतायी जा रही है.

”थार वाले दहशत और फजीहत, दोनों महसूस कर रहे हैं”

टाटा नैनो और महिंद्रा थार की इस टक्कर का नतीजा देखकर कोई भी अपनी आंखों पर भरोसा नहीं कर रहा है. वजह यह है कि टक्कर के बाद थार उल्टी पलट गई, वहीं नैनो सीधी खड़ी रह गई. सोशल मीडिया में इसे लेकर बहस छिड़ गई है कि नैनो और थार में कौन सी गाड़ी ज्यादा मजबूत है. इस वीडियो पर कई तरह के कमेंट्स आ रहे हैं. एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा कि नैनो और थार के बीच इस टक्कर के बाद थार वाले दहशत और फजीहत दोनों महसूस कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट किया कि समझ नहीं आ रहा है कि आखिर ये खेला कैसे हुआ. एक यूजर ने लिखा है कि ये हुआ तो हुआ कैसे? वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि नैनो ने थार को जख्मी कर दिया. आप भी वीडियो देखकर बताएं कि आपका इस मामले पर क्या कहना है?

Also Read: Magarmach Ka Video: मगरमच्छ को बाइक पर बांधकर उसके ऊपर बैठ गया यह आदमी, ऐसा नजारा देख हिल गए राह चलते लोग Also Read: Viral Video: बुलेट के साथ ऐसा मजाक कौन करता है? आप भी देखें वीडियो और मजे लें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >