Moto G82 5G: आ गया मोटोरोला का नया 5G स्मार्टफोन, जानिए कीमत और खूबियां

मोटोरोला ने अपने एक इवेंट में अपने जी सीरीज में मोटो जी82 5जी स्मार्टफोन को लॉन्च किया है. इसमें 6.6 इंच का डिस्प्ले और प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है. Moto G82 5G स्मार्टफोन के फीचर्स और कीमत के बारे में आइए जानते हैं-

Motorola Moto G82 5G Price In India: मोटोरोला ने अपने एक इवेंट में अपने जी सीरीज में मोटो जी82 5जी स्मार्टफोन को लॉन्च किया है. इसमें 6.6 इंच का डिस्प्ले और प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है. Moto G82 5G स्मार्टफोन के फीचर्स और कीमत के बारे में आइए जानते हैं-

Moto G82 5G Specifications

Moto G82 में स्नैपड्रैगन 695 प्रॉसेसर पर काम करेगा. इसमें 6.6 इंच का FHD+ रिजॉल्यूशन डिस्प्ले है, जो AMOLED स्क्रीन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ है. फोन के डिस्प्ले को चारों ओर से अल्ट्रा थिन बेजल्स से घेरा हुआ है. फोन को पानी से बचाने के लिए वाटर रेसिस्टेंट बिल्ड रेटेड IP52 है. फोन को दो कलर वेरिएंट Meteorite Grey और White Lily में पेश किया गया है.

Also Read: Moto G22: 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ आया नया बजट स्मार्टफोन, जानें इसके बारे में सबकुछ

Motorola Moto G82 5G Camera and Battery

मोटोरोला के इस स्मार्टफोन में तीन रियर कैमरा दिये गए हैं, जिनमें प्राइमरी 50 मेगापिक्सल्स, अल्ट्रा वाइड कैमरा 8 मेगापिक्सल और मैक्रो कैमरा 2 मेगापिक्सल के साथ है. इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. फोन को पावर देने के लिए इसमें 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 30 वॉट के वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है.

Motorola Moto G82 5G Price

Moto G82 5G स्मार्टफोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 12 ओएस पर काम करता है. इसमें 6जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज दिया गया है. फोन के नीचे पॉवर बटन और साइड में फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है. फोन का प्रॉसेसर 5जी चिपसेट के साथ 5.1 ब्लूटूथ सपोर्ट के साथ आता है. यह स्मार्टफोन फिलहाल यूरोप, लैटिन अमेरिका और एशिया के चुनिंदा मार्केट में उपलब्ध है. भारत में इस हैंडसेट को जुलाई के पहले हफ्ते में 21,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है.

Also Read: Smartphone Under 10,000: Moto E40 स्मार्टफोन है बहुत सस्ता! जानें फीचर्स और इसकी कीमत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >