नए फ्यूल सिस्टम के साथ लॉन्च हुई Maruti Wagon R Flex Fuel, कीमत भी आई सामने

Maruti Suzuki ने Wagon R Flex Fuel को आज लॉन्च कर दिया है. इस कार को ऐसे इंजन के साथ मार्केट में लाया गया है जो पेट्रोल के साथ ज्यादा एथेनॉल मिक्सचर पर भी चल सकता है. हालांकि कार के लुक, केबिन और फीचर्स में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है.

मारुति सुजुकी ने Maruti Wagon R Flex Fuel (Bioflex) को ₹7.24 लाख (एक्स-शोरूम) की कीमत पर लॉन्च कर दिया है. यह भारत की पहली ऐसी मास-मार्केट कार है जो पेट्रोल के साथ 85% तक इथेनॉल मिलाकर भी चल सकती है. यह बेस मॉडल Wagon R ZXi+ पेट्रोल-मैनुअल पर ही बेस्ड है. लेकिन इसकी कीमत करीब ₹86,000 ज्यादा रखी गई है. खास बात ये है कि इसमें न तो कोई नया डिजाइन है, न AMT का ऑप्शन और न ही कोई नए फीचर्स जोड़े गए हैं. असल में बदलाव सिर्फ इतना है कि इसका इंजन अब फ्लेक्स-फ्यूल सपोर्ट करता है. यानी अलग-अलग फ्यूल मिक्स पर भी आसानी से चल सकता है.

Maruti Wagon R Flex Fuel: इंजन

Maruti Wagon R Flex Fuel (Bioflex) को एक 1.2-लीटर, 4-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड K12N इंजन के साथ पेश किया गया है. लेकिन इस इंजन को खास तरीके से अपग्रेड किया गया है ताकि यह ज्यादा एथेनॉल वाले फ्यूल को आसानी से हैंडल कर सके. इसमें कुछ जरूरी बदलाव किए गए हैं जैसे बेहतर फ्यूल इंजेक्टर और फ्यूल पंप, नए फ्यूल लाइन्स, री-कैलिब्रेटेड ECU और एक एथेनॉल सेंसर भी जोड़ा गया है. इन अपग्रेड्स की वजह से यह इंजन अब E85 यानी 85% तक एथेनॉल-मिक्सचर फ्यूल पर भी आराम से चल सकता है.

हालांकि कंपनी ने अभी तक इसके पूरे टेक्निकल स्पेसिफिकेशन्स और माइलेज के आंकड़े ऑफिशियली जारी नहीं किए हैं. लेकिन अगर स्टैंडर्ड Wagon R ZXi+ की बात करें तो उसका यही 1.2-लीटर इंजन करीब 91hp की पावर और 114Nm का टॉर्क देता है. माइलेज की बात करें तो यह मैनुअल में लगभग 23.56 kmpl और AMT में करीब 24.43 kmpl तक का दावा करता है.

Maruti Wagon R Flex Fuel: डिजाइन और फीचर्स

Wagon R Bioflex और इसके स्टैंडर्ड वर्जन में एक्सटीरियर और इंटीरियर डिजाइन के मामले में लगभग कोई बड़ा फर्क नहीं देखने को मिलता. बाहर से देखें तो बस कुछ छोटे बदलाव मिलते हैं. जैसे साइड प्रोफाइल पर ‘Flex Fuel’ के स्टिकर और पीछे टेलगेट पर ‘Bioflex’ का बैज. इसके अलावा पूरी कार का लुक वही पुराना ही रहता है.  अंदर की बात करें तो केबिन भी पहले जैसा ही है. यानी ब्लैक और बेज डुअल-टोन थीम, फैब्रिक सीटें और 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील जिस पर मीडिया कंट्रोल बटन दिए गए हैं.

फीचर्स की बात करें तो Maruti ने इसमें 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है, जो वायर्ड Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट करता है. सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स और Electronic Stability Control (ESP) जैसे फीचर्स मिलते हैं.

Maruti Wagon R Flex Fuel: कीमत

वेरिएंटकीमत (एक्स-शोरूम)तुलना मॉडलकीमत (एक्स-शोरूम)कीमत का अंतर
Wagon R Bioflex₹7.24 लाखWagon R ZXi+ MT₹6.38 लाख+ ₹86,000
Wagon R Bioflex (मेटैलिक पेंट के साथ)₹7.24 लाखWagon R ZXi+ MT₹6.38 लाख+ ₹86,000
Wagon R Bioflex (डुअल-टोन पेंट के साथ)उपलब्ध नहींWagon R ZXi+ MT₹6.49 लाखलागू नहीं

यह भी पढ़ें: क्या पेट्रोल की जगह लेगा E100 Fuel? जानिए इसके फायदे और नुकसान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >