Maruti Victoris की हुई CSD में एंट्री, एक्स-शोरूम से पड़ेगी लाखों रुपये सस्ती, फटाफट चेक करें कीमत

Maruti Victoris on CSD: अगर आप Canteen Stores Department यानी CSD से कार खरीदने के योग्य हैं, तो फिर आपके लिए खुशखबरी है. CSD में अब मारुति की SUV विक्टोरिस बिक्री के लिए उपलब्ध हो गई है, जहां मॉडल की कीमत एक्स-शोरूम से काफी कम है.

Maruti Victoris on CSD: मारुति की नई SUV Maruti Victoris ने हाल ही में भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री का सबसे बड़ा और भरोसेमंद सम्मान Indian Car of the Year (ICOTY) 2026 अपने नाम किया है. इस खिताब को जीतने के साथ-साथ अब मारुति विक्टोरिस सिर्फ आम ग्राहकों तक के लिए ही सीमित नहीं रही है, बल्कि भारतीय सैन्यकर्मी और पूर्व सैनिकों के लिए भी यह SUV उपलब्ध हो गई है. यानी अब विक्टोरिस को Canteen Stores Department (CSD) के जरिए खरीदा जा सकता है. ऐसे में अगर आप भी CSD से कार खरीदने के योग्य हैं, तो फिर आपके लिए भी खुशखबरी है. क्योंकि, Maruti Victoris अपनी एक्स-शोरूम की कीमत के मुकाबले CSD के जरिए सस्ता पड़ेगा. ऐसे में अगर आप भी इस मौके का फायदा उठाना चाहते हैं, तो जानिए यहां CSD से इस SUV को खरीदने पर आपको कितना फायदा मिलेगा.

Maruti Victoris के वेरिएंट्स की CSD कीमत

मारुति सुजुकी विक्टोरिस की CSD प्राइस लिस्ट में अलग-अलग पावरट्रेन और ट्रांसमिशन के हिसाब से GST सहित लिमिटेड वेरिएंट्स ही उपलब्ध कराए गए हैं. हालांकि, कुछ वेरिएंट्स को अभी उपलब्ध नहीं करआया गया है. ऐसे में-

  • 1.5 लीटर नॉर्मल पेट्रोल मैनुअल सेगमेंट में सबसे किफायती ऑप्शन LXI वेरिएंट है, जिसकी CSD कीमत 8,77,000 रुपये रखी गई है.
  • VXI मैनुअल वेरिएंट की CSD कीमत 9,82,000 रुपये रखी गई है.
  • ZXI (O) मैनुअल की CSD कीमत 11,75,000 रुपये रखी गई है.
  • ZXI Plus (O) मैनुअल वेरिएंट की CSD कीमत 13,23,000 रुपये रखी गई है.
  • VXI ऑटोमैटिक वेरिएंट की CSD कीमत 11,15,000 रुपये रखी गई है.
  • 1.5 लीटर हाइब्रिड पेट्रोल ऑटोमैटिक सेगमेंट में VXI वेरिएंट की CSD कीमत 13,71,000 रुपये रखी गई है.

ये वेरिएंट्स CSD में नहीं है उपलब्ध

  • 1.5 लीटर नॉर्मल पेट्रोल मैनुअल सेगमेंट में ZXI और ZXI Plus (नॉन-O) वेरिएंट उपलब्ध नहीं है.
  • ऑटोमैटिक पेट्रोल सेगमेंट में ZXI, ZXI (O), ZXI Plus, ZXI Plus (O) और 4WD वाले सभी ऑटोमैटिक वेरिएंट्स अभी CSD में उपलब्ध नहीं हैं.
  • CNG पावरट्रेन सेगमेंट में फिलहाल कोई भी वेरिएंट CSD में पेश नहीं किया गया है.
  • वहीं, 1.5 लीटर हाइब्रिड पेट्रोल ऑटोमैटिक सेगमेंट में ZXI, ZXI (O), ZXI Plus और ZXI Plus (O) जैसे वेरिएंट्स CSD में फिलहाल उपलब्ध नहीं हैं.

CSD से खरीदने वालों को होगी लाखों की बचत

अगर आप CSD से इस SUV को खरीदने के योग्य हैं, तो फिर आपको एक्स-शोरूम के मुकाबले यह SUV ज्यादा सस्ता पड़ेगा. CSD के जरिए खरीदने पर आप 1 से 3 लाख तक के करीब बचत कर सकते हैं. दरअसल, CSD सर्विस के जरिए कार लेना देश के सैनिकों और पूर्व सैनिकों के लिए काफी किफायती है. क्योंकि, उन्हें 50% तक की छूट मिलती है. ऐसे में आप भी अगर CSD सर्विस से जुड़े हैं तो आपके लिए भी ये फायदेमंद होगा.

यह भी पढ़ें: Maruti Suzuki Victoris बनाम Hyundai Venue: फीचर्स और उपयोगिता का सूचनात्मक विश्लेषण

यह भी पढ़ें: Maruti Suzuki ने किया Grand Vitara को Recall: Fuel Gauge सिस्टम में गड़बड़ी, 39,506 गाड़ियां प्रभावित

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >