Maruti Suzuki की सेल में जबरदस्त उछाल, अगस्त में 2.19 लाख गाड़ियां बिकीं, Q2 में SUV बिक्री 67% बढ़ी

मारुति सुजुकी इंडिया ने अगस्त 2026 में 2,19,220 गाड़ियों की बिक्री दर्ज की है, जो पिछले साल की तुलना में 21.3% ज्यादा है. घरेलू बिक्री में 34.3% का इजाफा और SUV सेगमेंट में 67% की बढ़ोतरी देखी गई.

मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने अगस्त 2026 में सेल हुईं कारों की प्रेस रिलीज जारी कर दी है. कंपनी ने बीते महीने 2,19,220 गाड़ियां बेच दी हैं, जो अगस्त 2025 की 1,80,683 कारों की बिक्री से 21.3 प्रतिशत ज्यादा है. कंपनी की कुल बिक्री में देश के अंदर बेची गई 1,80,078 गाड़ियां, दूसरी कंपनियों (OEMs) को दी गई 5,298 कारें और विदेश भेजी गई यानि एक्सपोर्ट हुईं 33,844 गाड़ियां शामिल हैं. 

घरेलू बिक्री में 34.3% की बढ़ोतरी 

अगस्त में देश के अंदर पैसेंजर गाड़ियों की बिक्री 1,76,971 रही, जो पिछले साल इसी महीने में 1,31,278 थी. यूटिलिटी वाहनों की बिक्री 54,043 से बढ़कर 79,045 हो गई, जबकि पैसेंजर कार की बिक्री अगस्त 2025 के 66,450 से बढ़कर 85,965 हो गई. ईको वैन की बिक्री 11,961 रही, जो अगस्त 2025 में 10,785 थी.

मारुति सुजुकी ने अगस्त में 3,107 सुपर कैरी हल्के कमर्शियल वाहन बेचे, जो एक साल पहले 2,772 थे. दूसरी कंपनियों को दी गई गाड़ियों और LCVs को मिलाकर कुल घरेलू बिक्री 1,85,376 रही.

कैटेगरी मॉडलअगस्त 2026अगस्त 2025अप्रैल-अगस्त FY 2026-27अप्रैल-अगस्त FY 2025-26
A: मिनीऑल्टो, एस-प्रेसो8,7996,85365,19033,197
A: कॉम्पैक्ट + मिड-साइजबलेनो, सेलेरियो, सियाज, डिजायर, इग्निस, स्विफ्ट, वैगनआर77,16659,597394,017304,514
कुल A: पैसेंजर कारें85,96566,450459,207337,711
B: यूटिलिटी व्हीकल्स (SUV/UV)ब्रेजा, अर्टिगा, ई-विटारा, फ्रोंक्स, ग्रैंड विटारा, इनविक्टो, जिम्नी, विक्टोरिस, XL679,04554,043376,781268,684
C: वैनईको11,96110,78562,41456,231
कुल घरेलू पैसेंजर व्हीकल बिक्री (PV)176,971131,278898,402662,626
लाइट कमर्शियल व्हीकल्स (LCV)सुपर कैरी3,1072,77216,60614,076
कुल घरेलू बिक्री (PV + LCV)180,078134,050915,008676,702
अन्य OEM को बिक्री5,29810,09539,72147,113
कुल घरेलू बिक्री (PV + LCV + OEM)185,376144,145954,729723,815
कुल एक्सपोर्ट (निर्यात)33,84436,538188,636165,255
कुल बिक्री (घरेलू + एक्सपोर्ट)219,220180,68311,43,3658,89,070

पांच महीने में कुल बिक्री 10 लाख के पार

वित्त वर्ष 2026-27 के अप्रैल-अगस्त के दौरान मारुति सुजुकी की कुल बिक्री 11,43,365 वाहनों तक पहुंच गई, जो पिछले वित्त वर्ष 2025-26 की इसी अवधि में 8,89,070 थी. कंपनी ने कहा कि उसने वित्त वर्ष के पहले पांच महीनों में ही 10 लाख गाड़ियों गाडियो की कुल बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया.

ये भी पढ़ें: Maruti Suzuki से लेकर Mahindra तक... सितंबर 2026 में नए अवतार में लॉन्च होने जा रही हैं ये 4 पॉपुलर कारें

अप्रैल-अगस्त के दौरान देश के अंदर पैसेंजर गाड़ियों की बिक्री 8,98,402 रही, जो पिछले साल इसी अवधि में 6,62,626 थी. यूटिलिटी वाहनों की बिक्री 2,68,684 से बढ़कर 3,76,781 हो गई.

दूसरी तिमाही में SUV बिक्री 67% बढ़ी

मारुति सुजुकी ने कहा कि उसकी SUV बिक्री दूसरी तिमाही (Q2) में 67 प्रतिशत बढ़ी, जबकि पहली तिमाही में यह 41 प्रतिशत थी. कंपनी ने दूसरी तिमाही की इस बढ़ोतरी की वजह अपने नए उत्पादन प्लांट को बताया.

ये भी पढ़ें: Maruti Suzuki की कार खरीदने का प्लान है? Baleno समेत इन गाड़ियों की कीमत ₹30,000 तक बढ़ी, देखें पूरी लिस्ट

हाल ही में लॉन्च हुई मारुति ब्रेजा को 35 दिनों में 55,000 से ज्यादा बुकिंग मिली है. मारुति सुजुकी ने यह भी कहा कि अगस्त में उसकी कुल घरेलू बिक्री में साफ और पर्यावरण के अनुकूल (क्लीन एंड ग्रीन) गाड़ियों की हिस्सेदारी लगभग 44 प्रतिशत रही. कंपनी ने ओणम के दौरान केरल में खुदरा बिक्री में 61 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की. उसके पास लगभग 16 दिनों का नेटवर्क स्टॉक था, जबकि लगभग 1.8 लाख गाड़ियों की बुकिंग पेंडिंग थी.

लॉजिस्टिक्स की समस्या से एक्सपोर्ट पर असर

अगस्त 2026 में एक्सपोर्ट (बिक्री) 33,844 गाड़ियों का रहा, जो अगस्त 2025 में 36,538 था. मारुति सुजुकी ने कहा कि सामान भेजने (लॉजिस्टिक्स) से जुड़ी समस्याओं के चलते एक्सपोर्ट पर थोड़ा असर पड़ा है. हालांकि, अप्रैल-अगस्त के लिए कुल एक्सपोर्ट 14.1 प्रतिशत बढ़कर 1,88,636 हो गया, जो पिछले साल इसी महीने में 1,65,255 था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शिवांश शेखर

शॉर्ट बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.

विस्तृत बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं. 

उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई  

बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया. 

काम का सफर 

पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.

विजन 

शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >