Mahindra Thar की अब इलेक्ट्रिक अवतार में होने जा रही एंट्री, जानें क्या होगी खासियत?

इलेक्ट्रिक कारों की बढ़ती डिमांड के बीच Mahindra Thar EV को लेकर चर्चाएं तेज हैं. यह दमदार ऑफ-रोडर नई INGLO प्लेटफॉर्म पर आधारित हो सकती है. जानें इसमें क्या खास होगा.

इंडियन ऑटोमोबाइल मार्केट में इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड काफी तेजी से बढ़ती जा रही है. डीजल और पेट्रोल के बढ़ते दामों के चलते लोग ईवी की तरह बढ़ रहे हैं. ऐसे में बड़ी-बड़ी कंपनियां भी इस इलेक्ट्रिक वाहनों पर काम करने में लग गई हैं. इसी बीच महिंद्रा की दमदार थार ईवी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. कुछ समय पहले कंपनी ने कान्सेप्ट मॉडल पेश किया था, जिसके बाद कस्टमर्स प्रोडक्शन मॉडल का इंतजार करने में लग गए हैं. कंपनी थार के इलेक्ट्रिक मॉडल को अगले साल तक मार्केट में लॉन्च कर सकती है. आइए इसमें क्या खासियत हो सकती हैं, इसके बारे में हम आपको बताते हैं.

कंपनी ने नए प्लेटफॉर्म पर होगा तैयार

रिपोर्ट्स के अनुसार, Mahindra Thar EV को कंपनी के नए INGLO प्लेटफॉर्म पर रेडी किए जाने की संभावना है. इस प्लेटफॉर्म को मुख्य रूप से EV के लिए तैयार किया गया है. INGLO महिंद्रा की सेकंड इलेक्ट्रिक SUV कारों के इस्तेमाल में भी यूज किया जा रहा है. ऐसा माना जा रहा है कि यह प्लेटफॉर्म बेहतर परफॉरमेंस, मॉडर्न टेक्निक और ज्यादा रेंज का शानदार बैलेंस देगा. इतना ही नहीं, ऑफ रोडिंग के समय भी बेहतर एक्सपीरियंस देगा.

 Mahindra Thar EV में क्या फीचर्स मिलेंगे?

महिंद्रा की कारें फीचर्स के मामले में काफी आगे होती हैं और जब बात Thar की हो तब यह और मॉडर्न हो जाती है. आने वाले Thar EV फीचर्स के मामले में काफी एडवांस होने वाली है. इसमें नए जमाने के सारे यूज होने वाले फीचर्स मिलने की उम्मीद है. मुख्य तौर पर डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टचस्क्रीन इंफोटेन्मेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो/एप्पल कारप्ले, मल्टीपल ड्राइव मोड, 360 डिग्री कैमरा और लेवल-2 ADAS जैसे स्मार्ट फीचर्स मिल सकते हैं.  ये भी पढ़ें: Ladder Frame vs Monocoque: कार की बॉडी का यह फर्क तय करता है पावर, माइलेज और कम्फर्ट

Mahindra Thar EV की कीमत क्या हो सकती है?

Mahindra Thar EV कीमत को लेकर आपके दिमाग में सवाल जरूर चल रहा होगा. जानकारी के लिए आपको बता दूं, कि फिलहाल कंपनी की ओर से इस इलेक्ट्रिक कार की कीमतों का ऐलान नहीं हुआ है. हालांकि, कई सोर्स के हिसाब से देखें तो इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 25 लाख रुपए हो सकती है.

Mahindra Thar EV की खासियत

महिंद्रा थार ईवी की सबसे बड़ी खास बात इसकी डिजाइन है. यह कार अपनी मौजूदा पेट्रोल-डीजल इंजन वाले मॉडल की तरह बॉक्सी लुक में ही आएगी. हालांकि, इसके मॉडर्न में कुछ चेंजेस देखने को मिल सकते हैं. इसके फ्रंट लुक को और शानदार बनाने के लिए इसमें नई LED लाइटिंग, अट्रैक्टिव अलॉय व्हील्स, बंद ग्रिल और नए बंपर लगाए जा सकते हैं. ऐसी उम्मीद है की ऑफ रोडिंग कैरेक्टर पहले जैसा ही हो सकता है. 

Mahindra Thar EV बैटरी कितना पावरफुल होगा?

Mahindra Thar EV की बैटरी रेंज की बात करें, तो इसमें 59 kWh और 79 kWh बैटरी पैक विकल्प के साथ लाया जा सकता है. बड़ी बैटरी वाले मॉडल में एक बार 100% चार्ज करने पर 600 km तक यात्रा की जा सकती है. लॉंग जर्नी वालों के लिए यह रेंज बढ़िया चॉइस हो सकती है. इतना ही नहीं, इसमें फास्ट चार्जिंग सिस्टम भी मिल सकता है.

ये भी पढ़ें: Tata EV खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! Curvv EV पर ₹3.35 लाख तक की छूट, Harrier EV और Punch EV भी जुलाई में सस्ती


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivansh Shekhar

शॉर्ट बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.

विस्तृत बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं. 

उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई  

बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया. 

काम का सफर 

पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.

विजन 

शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >