देश में महिंद्रा कंपनी की कारों का एक अलग लेवल है, उसी में एक नाम थार का भी आता है. इस कार ने मार्केट में अपनी अलग ही पहचान बना ली है. खासकर यूथ के दिमाग में इस एसयूवी का सबसे ज्यादा क्रेज देखने को मिलता है. इसके पीछे की वजह इसका धांसू लूक और दमदार परफॉर्मेंस है. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 10.32 लाख रुपये है. ऐसे में कम कीमत पर भी यह कार सड़क पर किंग वाली फीलिंग देती है. यदि आप भी इस महिंद्रा थार को घर लाना चाहते हैं, तो उससे पहले इसकी 3 खूबियों के बारे में जान लीजिए. आइए इस आर्टिकल में हम आपको बताते हैं.
महिंद्रा थार का पावरफुल इंजन
महिंद्रा थार में कंपनी की ओर से 3 अलग-अलग इंजन के विकल्प ऑफर किए जाते हैं, जिससे अपने पसंद के हिसाब से सेलेक्ट करने का ऑप्शन मिलता है. इसके 4x2 वेरिएंट में 1.5 लीटर वाला डीजल इंजन मिलता है, जो 118 bhp की ताकत और 300 nm का टॉर्क जेनरेट करने का पावर रखता है. इसके अलावा ऑफ रोड के लिए बने वेरिएंट में 2.2 लीटर mHawk डीजल इंजन मिलता है, जो 130 bhp का पावर और 300 nm का टॉर्क उत्पन्न करता है. इसका सबसे पावरफुल इंजन 2.0 लीटर mStallion टर्बो-पेट्रोल है, जिसकी क्षमता 152 bhp (मैनुअल में 150 bhp) पावर और 300 nm टॉर्क (मैनुअल)/320 nm (ऑटोमैटिक) की है. इन्हीं इंजन के दम पर यह एसयूवी दमदार राइडिंग एक्सपिरियंस देता है.
महिंद्रा थार का आकर्षक एक्सटीरियर फीचर्स
इस कार के सबसे ज्यादा दीवाने यूथ हैं, क्योंकि बाहर से देखने में महिंद्रा थार काफी आकर्षक लगती है. इसका मस्कुलर स्टांस, आइकॉनिक-स्लैट ग्रिल और बड़े 18/19 इंच के अलॉय व्हील्स इसे अलग लुक देती है. इसके फ्रंट में सिग्नेचर वर्टिकल-स्लैट ग्रिल राउंड एलईडी हैंडलैंप्स और एलईडी DRLs मिलता है. इसके अलावा साइड प्रोफाइल के रूप में चौड़े फेंडर व्हील आर्चर, मस्कुलर बॉडी क्लैडिंग और मजबूत साइड स्टेप लगे हैं, जो देखने में कमाल का लगता है. रियर डिजाइन में टेलगेट-माउंटेड स्पेयर व्हील और स्टाइलिश क्रिस्टल टेललैंप दिए गए हैं.
महिंद्रा थार का प्रीमियम इंटीरियर फीचर्स
महिंद्रा थार को जितना बाहर से देखने में आकर्षक लगता है, उतना ही अंदर केबिन में एंट्री करने पर भी लगता है. इसमें राइड को एन्जॉय करने के लिए 10.25 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करता है. इसे स्मार्टफोन से ब्लूटूथ के जरिए कनेक्ट किया जा सकता है. बेहतरीन म्यूजिक के लिए हरमन कार्डन का साउंड सिस्टम दिया गया है. इसके अलावा आगे वेंटीलेटेड सीट्स और आरामदायक सेंटर आर्मरेस्ट लगा है. इसके अलावा रियर एसी वेंट्स, यूएसबी चार्जिंग और पुश बटन इंजन स्टार्ट/स्टॉप जैसे फीचर्स मिलते हैं.
ये भी पढ़ें: Mahindra ने जून में रचा नया रिकॉर्ड, SUV से लेकर ट्रैक्टर तक हर सेगमेंट में जबरदस्त उछाल
