Mahindra अपनी पॉपुलर इलेक्ट्रिक SUV BE6 को एक नए अंदाज में पेश करने की तैयारी कर रही है. कंपनी ने BE6 Sporteq का टीजर जारी कर दिया है, जिससे इसके डिजाइन और फीचर्स में कुछ बड़े बदलावों की झलक मिल गई है. BE6 Sporteq को 15 अगस्त 2026 को लॉन्च किया जाएगा. इसके साथ ही BE6 की मौजूदा रेंज में एक और खास वेरिएंट जुड़ जाएगा. इससे पहले Mahindra इस इलेक्ट्रिक SUV के Formula E Edition और Batman Edition जैसे स्पेशल एडिशन भी पेश कर चुकी है.
नए डैशबोर्ड और ट्रिपल-स्क्रीन के साथ आएगा BE6 Sporteq
जैसा कि नाम से ही पता चलता है, Sporteq वेरिएंट में Mahindra BE6 को और ज्यादा स्पोर्टी बनाने के साथ-साथ टेक्नोलॉजी से भी लैस करने की कोशिश कर रही है. टीजर वीडियो में अपकमिंग BE6 Sporteq के केबिन की झलक भी देखने को मिली है. कंपनी ने इसके डैशबोर्ड डिजाइन में कुछ बदलाव किए हैं. अब इसमें Mahindra की दूसरी BEV कारों की तरह ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप देखने को मिलेगा.
केबिन को नया लुक देने के लिए ब्लैक और ब्राउन कलर की थीम यूज की गई है. सीटों पर हमेशा की तरह BE6 की ब्रांडिंग या स्टिचिंग देखने को मिलेगी. वहीं, डैशबोर्ड पर सॉफ्ट-टच मटेरियल का यूज किया गया है. इसके अलावा, AC वेंट्स के डिजाइन में भी बदलाव देखने को मिलता है. मौजूदा मॉडल के मुकाबले Sporteq में पतले और हॉरिजॉन्टल AC वेंट्स दिए गए हैं. ये पूरे डैशबोर्ड पर फैले हुए हैं और आगे जाकर डोर पैनल्स से जुड़ते हैं.
एक्सटीरियर में कितना बदला BE6 Sporteq?
टीजर में Mahindra BE6 Sporteq के एक्सटीरियर डिजाइन में कोई बड़ा बदलाव नजर नहीं आता है. SUV का वही शार्प और स्पोर्टी लुक बरकरार रखा गया है. इसमें C-शेप LED डे-टाइम रनिंग लाइट्स, फुल-LED हेडलैंप्स, LED टेल-लैंप्स और इंटीग्रेटेड रूफ स्पॉयलर जैसे डिजाइन एलिमेंट्स पहले की तरह ही दिखाई दे रहे हैं.
वीडियो में नजर आई SUV मैट ग्रे या सिल्वर कलर में दिख रही है, जबकि इसकी रूफ को ग्लॉस ब्लैक फिनिश दी गई है. हालांकि, Mahindra ने अभी यह साफ नहीं किया है कि Sporteq वेरिएंट में नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स या एक्सटीरियर में कोई और कॉस्मेटिक बदलाव देखने को मिलेंगे या नहीं.
कितनी होगी बैटरी और रेंज?
फिलहाल Mahindra BE6 को 59kWh और 79kWh के दो बैटरी पैक के साथ बेचा जाता है. 59kWh वाला बैटरी पैक 228bhp की पावर और 380Nm का टॉर्क देता है, जबकि 79kWh बैटरी वाला मॉडल 282bhp की पावर और 380Nm का टॉर्क जनरेट करता है. खास बात यह है कि दोनों ही वर्जन में रियर-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है.
रेंज की बात करें तो 79kWh वाला वर्जन एक बार फुल चार्ज करने पर 683km तक की रेंज देने का दावा करता है. वहीं, 59kWh मॉडल की रेंज 557km तक बताई गई है.
अब सवाल यही है कि BE6 Sporteq में कौन सा बैटरी पैक मिलेगा और इसकी रेंज कितनी होगी? फिलहाल महिंद्रा ने इस पर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है. कंपनी 15 अगस्त को Sporteq की कीमत के साथ इसके फीचर्स और बैटरी पैक से जुड़ी पूरी जानकारी सामने लाएगी.
ये भी पढ़ें: 540-डिग्री कैमरा और Level-2 ADAS से लैस हुई नई Scorpio N, जानें सेफ्टी में और क्या-क्या हुआ बदलाव
