फुल चार्ज में 100+ km रेंज गारंटी, 18L बूट स्पेस और कीमत सिर्फ ₹51,499... डेली इस्तेमाल के लिए शानदार है ये ई-स्कूटर

Komaki X-One Prime भारतीय बाजार में एक किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर के रूप में उपलब्ध है. ₹51,499 की कीमत में यह 100 किलोमीटर से अधिक की रेंज, 18 लीटर का बूट स्पेस और कई आधुनिक फीचर्स प्रदान करता है. यह शहर के डेली सफर के लिए एक प्रैक्टिकल ऑप्शन है.

भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में कम कीमत और बेहतर रेंज वाले स्कूटरों की मांग तेजी से बढ़ रही है. Komaki X-One Prime इसी सेगमेंट में एक प्रैक्टिकल ऑप्शन के रूप में सामने आता है. कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, इसकी कीमत ₹51,499 है. यह स्कूटर रोजाना शहर के भीतर सफर करने वाले बजट ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. ऐसे में आप एक ई-स्कूटर लेने का प्लान कर रहे हैं, तो डेली इस्तेमाल करने के लिए यह बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. आइए इसके बारे में पूरा जानते हैं. 

Komaki X-One Prime: दमदार बैटरी और रेंज

Komaki X-One Prime में 2 kWh क्षमता वाली LiFePO4 (लिथियम) बैटरी का इस्तेमाल किया गया है. कंपनी के अनुसार, यह सिंगल चार्ज में 100 किलोमीटर से अधिक की रेंज देने में सक्षम है. इसमें BLDC हब मोटर दी गई है, जो 50 से 60 km/h की टॉप स्पीड प्रदान करती है. दैनिक उपयोग और छोटे रास्तों के लिए यह स्पीड और रेंज का बैलेंस्ड कॉम्बिनेशन पेश करता है.

Komaki X-One Prime: बूट स्पेस और यूटिलिटी फीचर्स

इलेक्ट्रिक स्कूटर चुनते समय स्टोरेज और स्पेस अहम भूमिका निभाते हैं. Komaki X-One Prime में 18 लीटर का अंडर-सीट बूट स्पेस मिलता है. इसमें हेलमेट और रोज़मर्रा की खरीदारी का सामान आसानी से रखा जा सकता है. साथ ही आरामदायक सीट और मजबूत फ्रेम इसे परिवार के इस्तेमाल के लिए सुविधाजनक बनाते हैं.

ये भी पढ़ें: एक बार चार्ज करने पर चलेगा 178km, मिलेगी 75km/h की टॉप स्पीड, मार्केट में लॉन्च हुआ नया इलेक्ट्रिक स्कूटर

Komaki X-One Prime: आधुनिक फीचर्स और सेफ्टी

स्मार्ट फीचर्स के मामले में इसमें Vivid Smart Dash (डिजिटल डिस्प्ले), फुल LED लाइटिंग सिस्टम और कीलेस एंट्री (Keyfob) जैसे विकल्प मौजूद हैं. सुरक्षा के लिए फ्रंट में डिस्क ब्रेक दिया गया है. इसके अलावा तंग जगहों में पार्किंग को आसान बनाने के लिए रिवर्स असिस्ट और रिपेयर स्विच / पार्किंग असिस्ट जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं.

ये भी पढ़ें: एथर रिज्टा vs ओला एस1 प्रो: डेली 40 से 60 किलोमीटर चलने के लिए कौन-सा इलेक्ट्रिक स्कूटर है सबसे बेहतर?

Komaki X-One Prime: कीमत और वारंटी

Komaki X-One Prime की कीमत ₹51,499 (एमआरपी ₹54,999 से डिस्काउंट के बाद) तय की गई है. कंपनी इस स्कूटर की बैटरी, मोटर और कंट्रोलर पर 3 साल या 30,000 किलोमीटर (जो पहले हो) की वारंटी देती है. किफायती कीमत और भरोसेमंद वारंटी के साथ यह डेली कम्यूट के लिए एक सही फैसला साबित हो सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शिवांश शेखर

शॉर्ट बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.

विस्तृत बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं. 

उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई  

बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया. 

काम का सफर 

पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.

विजन 

शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >